पाकिस्तान में फिर से भूकंप के झटके, अब तक हो चुकी हैं 350 से ज्यादा मौतें
इस्लामाबाद। बुधवार को पाकिस्तान में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके स्वात घाटी में आए हैं और अभी ज्यादा जानकारी का इंतजार है। सोमवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आए भूकंप के बाद से मरने वालों की संख्या 350 से ज्यादा हो गई है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों को ही मदद का इंतजार है। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद अब चीन ने भी मदद का भरोसा दिलाया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के उप प्रवक्ता सैयद जफर हाशमी ने कहा कि भूकंप से पाकिस्तान में 228 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं अफगानिस्तान में कम से कम 115 लोगों के मारे गये हैं।
वहीं पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारी लतिफ उर रहमान ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है और लोगों को टेंट, कंबल एवं चटाई उपलब्ध करायी जा रही है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने सोमवार को आये इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी थी।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई हिस्सों में तबाही मचाने वाले 7.5 तीव्रता के भूकंप में जानमाल के नुकसान पर शोक जताते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भरोसा दिलाया है कि चीन आपदा से प्रभावित दोनों देशों को राहत पहुंचाने में मदद करेगा।













Click it and Unblock the Notifications