शाहरुख के लिए हिरण के चमड़े से सैंडल बनाने वाले पाकिस्तानी को हुई जेल
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में जूता बनाने वाले को जेल में डाल दिया गया क्योंकि हिरण के चमड़े से उसने बॉलीवुड अभिनेता के लिए सैंडल बनाई थी जिसका खुलासा उसने मीडिया में भी कर दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख का चचेरा भाई पेशावर में जूता बनान वाले जहांगीर खान के पास बीते शुक्रवार को गया और उससे अभिनेता के लिए दो जोड़ी पेशावरी जूते बनाने के लिए कहा।
शाहरुख का बड़ा प्रशंसक
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्पष्ट रूप से जहांगीर खान शाहरुख का बड़ा प्रशंसक था और उसने बॉलीवुड स्टार को स्पेशल गिफ्ट देने का मन बनायाऔर उसने हिरण के चमडे़ से पेशावरी सैंडल बनाया।'
अधिकारी के अनुसार 'जब यह खबर फैली तो वन्य जीव विभाग के लोगों ने हमसे संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। हमें जहांगीर को गिरफ्तार करना पड़ा और अभी वो जेल में है।'
अभी होगी जांच
पेशावर में वन्यजीव विभागके अधिकारी के अनुसार जहांगीर हिरण की चमड़ी का सैंडल बना रहा था या नहीं, इसकी जांच हो रही है। अधिकारी ने यह भी कहा कि अगर वो हिरण की चमड़ी प्रयोग कर रहा था तो उस पर कार्रवाई होगी। बता दें कि शाहरुख खान पाकिस्तान में भी बहुत लोकप्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications