पाक के पूर्व राष्‍ट्रपति जरदारी ने कहा कश्‍मीर बनेगा पाकिस्‍तान

निर्वासन से पाकिस्‍तान वापस लौटते ही पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अलापा कश्‍मीर का राग। कहा कश्‍मीर बनेगा पाकिस्‍तान। पत्‍नी और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पुण्‍यतिथि पर लौटे पाक।

कराची। पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शुक्रवार को अपना निर्वासन खत्‍म किया और कराची वापस लौटे। दुबई से कराची आते ही जरदारी ने हा कि कश्‍मीर, पाकिस्‍तान बन जाएगा।

पूर्व-राष्‍ट्रपति-जरदारी-ने-कहा-कश्‍मीर-बनेगा-पाकिस्‍तान

पाक का झंडा कश्‍मीर का प्रतीक

पिछले 18 माह से जरदारी निर्वासन में रह रहे थे। उन्‍होंने अपनी पत्‍नी और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पुण्‍यतिथि के मौके पर पाक आए हैं।

जरदारी ने अपनीद पार्टी पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी (पीपीपी) के कार्यकर्ताओं से कहा,पाक का झंडा कश्‍मीरियों की आजादी का प्रतीक है। कश्‍मीर एक दिन पाकिस्‍तान बनेगा।'

जरदारी की मानें तो वह पाक को आतंकवाद से आजादी दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्‍होंने अपना पसंदीदा जुमला भी इस दौरान कहा, 'लोकतंत्र ही सर्वश्रेष्‍ठ बदला है।'

पहले भी कर चुके कश्‍मीर का जिक्र

जरदारी ने पहली बार ऐसी बात नहीं कही है। इससे पहले उन्‍होंने कहा था कि उनकी पार्टी के बनने की वजह कश्‍मीर ही है।

वर्ष 2014 में जब उनके बेटे बिलावल अली भुट्टो कहा था कि वह कश्‍मीर हासिल करके ही रहेंगे, उस समय जरदारी ने कश्‍मीर को पाक की दुखती रग बताया था।

जून में गए थे दुबई

जरदारी पिछले वर्ष जून में पेशावर में एक विवादित भाषण देने के बाद पाक छोड़कर चले गए थे। अपने भाषण में उन्‍होंने कहा था, 'सेना प्रमुख आते हैं और हर तीन वर्ष बात चले जाते हैं। लेकिन राजनीति नेतृत्‍व देश को चलाता रहता है।'

जरदारी ने कहा था, 'हम जानते हैं कि देश कैसे चलाना है आप हमें मत सिखाइए। अगर आप नहीं रुके तो फिर मैं पाक के बनने से लेकर अब तक के सभी दोषी जनरल के नाम बता दूंंगा।'

पीपीपी ने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि जरदारी स्‍व-निर्वासन पर दुबई में थे।जरदारी वर्ष 2012 में अपने बेटे बिलावल के साथ भारत आए थे। यहां पर उन्‍होंने अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई थी।

फिर लौट जाएंगे वापस दुबई

पार्टी के आधिकारिक बयान के मुताबिक वह स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं के चलते इलाज के लिए दुबई गए थे। हालांकि वह सिर्फ कुछ समय के लिए पाकिस्‍तान लौटे।

उन्‍होंने कहा है कि वह जल्‍द देश वापस लौटेंगे और यहीं की मिट्टी में दफन होना पसंद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+