पाकिस्तान के रेल मंत्री बोले, हमारा देश बुलेट ट्रेन का खर्च नहीं उठा सकता

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने राष्ट्रीय असेंबली में इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विदेशी राष्ट्रों की तरह हमारे देश में हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट का बाजार नहीं है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रेल मंत्री ने अपने देश में बुलेट ट्रेन के भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बुलेट ट्रेन का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं है।

nawaz

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने कबूला सच

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने राष्ट्रीय असेंबली में इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विदेशी राष्ट्रों की तरह हमारे देश में हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट का बाजार नहीं है। हमारे पास पैसे नहीं हैं कि हम ऐसी ट्रेन संचालित कर सकें।

डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने नेशनल असेंबली में बताया कि हमने इस बारे में चीन से बात की थी।

चीन और पाकिस्तान के बीच 46 बिलियन डॉलर की महत्वकांक्षी परियोजना चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर कार्यक्रम के तहत हाईस्पीड ट्रेन बनाने की बात की थी।

चुनावी घोषणा पत्र में शरीफ सरकार ने किया बुलेट ट्रेन का वादा

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने बताया कि जब हमने चीनी अधिकारियों से इस बारे में चर्चा की तो वो हंस पड़े। उन्होंने कहा कि बुलेट चलाने का खर्च उठाया नहीं जा सकता।

चीनी अधिकारियों ने कहा कि सीपीईसी परियोजना के तहत चलाई जाने वाली ट्रेन जिसकी टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा का अनुमान है, उसे ही बुलेट ट्रेन समझा जाए।

बता दें कि पाकिस्तान की सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बुलेट ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। अब इस ऐलान के बाद उसे विपक्ष की आलोचना का शिकार बनना पड़ रहा है।

पाकिस्तान के रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने साफ किया कि हमारे पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं। अगर हम इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर भी देते हैं तो इनका टिकट खरीदने वाले यात्री नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+