जो दुनिया के सामने नहीं माना वो अपनी फौज से कहा नवाज ने
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जो बुधवार को पाक की संसद में भारत को उरी हमले का दोषी और पाकिस्तान को आतंकवाद से पीड़ित बता रहे थे, उन्होंने अब अपना रुख बदल लिया है।
नवाज ने सेना को आदेश दिए हैं कि वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे और उन्हें खत्म करे। यहीं नहीं नवाज ने पठानकोट आतंकी हमले की जांच को जल्द से जल्द खत्म करने का आदेश दिया है।

मुंबई हमलों की जांच पर भी आदेश
नवाज ने अथॉरिटीज को यह आदेश भी दिया है कि वह मुंबई हमलों की रुकी हुई जांच को भी दोबारा से शुरू करें। सरकार की ओर से सेना को चेतावनी दी गई है कि पाक अब अतंराष्ट्रीय स्तर पर अकेलापन झेलने को मजबूर है और ऐसे में आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी होगी। पाक के अखबार द डॉन ने इसकी जानकारी दी है।
आईएसआई के साथ बनेगी रणनीति
डॉन की मानें तो इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर और पाक के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर नसीर जंजुआ जल्द ही पाक चार प्रांतों का दौरा करेंगे और आईएसआई के साथ कोई रणनीति तैयार कर सकते हैं।
विपक्ष ने किया नवाज को मजबूर
नवाज ने बुधवार को संसद के संयुक्त सदन को संबोधित किया था। उन्होंने यहां जो कुछ भी कहा उसके बाद विपक्ष ने उन्हें आईना दिखाया था।
विपक्ष की ओर से नवाज को बताया गया कि पाकिस्तान कूटनीतिक तौर पर असफल हो चुका है और आज दुनिया में अलग-थलग है। कहीं न कहीं विपक्ष ने नवाज को कड़ा रुख अख्तियार करने पर मजबूर किया था।












Click it and Unblock the Notifications