सताएगी 'लंबी जुदाई', पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा का निधन

पाकिस्तानी समाचार चैनल जीयो टीवी ने अस्पताल के एक सूत्र के हवाले से बताया कि रेशमा पिछले एक महीने से कोमा में थीं। अपनी अनोखी आवाज से लोगों का मन मोह लेने वाली रेशमा का जन्म 1947 में बीकानेर में हुआ था। एक बंजारा परिवार में जन्मीं रेशमा का परिवार भारत-पाक विभाजन के तुरंत बाद कराची में बस गया था। रेशमा ने कम उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था।
उन्होंने 12 साल की अवस्था में ही पहली बार रेडिया पाक पर गाना गाया था। रेशमा के निधन पर भारत और पाकिस्तान दोनों जगह उनके प्रशंसक निराश हैं। रेशमा ने कई हिंदों फिल्मों में अपनी आवाज दी। खासकर ‘हीरो' फिल्म का गीत ‘लंबी जुदाई..' लोगों की जुबान पर है। रेशमा पाकिस्तान की लोकगीत गायकों में से एक थीं। रेशमा का ‘लाल मेरी' गीत भी काफी लोकप्रिय हुआ। वर्ष 2006 में शुरू हुई बस सेवा लाहौर-अमृतसर के यात्रियों में से रेशमा एक थीं।


Click it and Unblock the Notifications
