आईएसआईएस पर पाक में नियंत्रित करने की मांग नवाज शरीफ से कर रहा आतंकी हाफिज
लाहौर। यह सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है और हो रहा है। मुंबई हमलों का साजिशकर्ता और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से अपील कर रहा है कि वह पाक में मजबूत होते आतंकी संगठन आईएसआईएस पर लगाम लगाएं।

जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद ने नवाज शरीफ सरकार से कहा है कि पाक में आईएसआईएस को मजबूत करने में लगीं विदेशी तत्वों की कोशिशों को नाकाम करे।
सईद ने जेयूडी के हेडक्वार्टर पर जुमे की नमाज के दौरान दिए संबोधन में कहा कि विदेशी तत्व पाक में आईएसआईएस को मजबूत करने की साजिश रच रहे हैं। सरकार को सतर्क रहना होगा तथा ऐसी किसी कोशिश के शुरू होने के साथ ही उसे नाकाम करना होगा।
इसी साल मई में कराची के बाहरी इलाके में शिया इस्माइली मुसलमानों को ले जा रही एक बस पर किए गए हमले में आईएसआईएस शामिल था।
इस हमले में 45 लोग मारे गए थे। सईद ने कहा कि सऊदी अरब में भी इस बुराई को फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं। मुस्लिम जगत को इस बुराई का सामना करने और इसे खत्म करने के लिए एकजुट रहना होगा। फिलहाल हम युद्ध में हैं और हमें एकजुटता बनाए रखने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications