Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लाहौर में ड्रोन अटैक का दावा, एयरपोर्ट के पास गूंजे जोरदार धमाके, सायरन की आवाज सुन घबरा कर भागे लोग

Lahore Shaken by Explosions: आतंक को खुलकर पनाह देने वाले पाकिस्तान की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ देश पहले से ही भारत के सख्त जवाब 'ऑपरेशन सिंदूर' से बुरी तरह हिला हुआ है, वहीं अब उसके अंदरूनी हालात भी खराब होते जा रहे हैं। ताजा मामला लाहौर का है, जहां बुधवार देर रात जोरदार धमाकों से पूरा शहर दहल उठा।

ये धमाके लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह है कि इन धमाकों के पीछे किसी बाहरी हमले की बजाय पाकिस्तानी सेना की बड़ी गलती बताई जा रही है। पाक मीडिया का दावा है कि लाहौर में ड्रोन से अटैक हुए हैं। लेकिन ये धमाका किसने करवाया है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Lahore

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के अनुसार, सायरनों की तेज आवाजों के बीच एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने सील कर दिया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान पहले से ही अंतरराष्ट्रीय दबाव और आतंकी ढांचे पर हो रहे हमलों से घिरा हुआ है।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor Timeline: पाकिस्तान की फायरिंग से पुंछ में गई 13 की जान, सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

पाकिस्तान की बढ़ती मुश्किलें

पाकिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अब लाहौर जैसे बड़े शहर से धमाकों की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ये धमाके लाहौर एयरपोर्ट के नजदीक हुए हैं। धमाकों के बाद पूरे इलाके को सेना ने घेर लिया है और जगह-जगह सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

स्थानीय मीडिया ने की पुष्टि

पाकिस्तान की जानी-मानी न्यूज चैनल जियो न्यूज ने इन धमाकों की पुष्टि की है। चैनल के अनुसार, धमाके वाल्टन रोड इलाके में हुए हैं, जो एयरपोर्ट के पास का क्षेत्र है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि लाहौर में ड्रोन से हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाकों की आवाजें लाहौर एयरपोर्ट के पास सुनी गईं और ये गूंज कई किलोमीटर दूर तक महसूस की गई। धमाकों के बाद इलाके में सायरन बजने लगे। खुद पुलिस अधिकारियों ने इन धमाकों की पुष्टि की है।

'मिसाइल से हुआ हमला'

एक चश्मदीद व्यक्ति ने दावा किया है कि लाहौर एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया गया है। उसके अनुसार, धमाके के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर तेज सायरन बजने लगे और तुरंत उसे बंद कर दिया गया।

पाक सेना से बड़ी चूक!

धमाकों को लेकर अब पाकिस्तानी सेना से जुड़ी एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिलिट्री सूत्रों के मुताबिक, लाहौर में पाकिस्तानी सेना की एक्सरसाइज चल रही थी। उसी दौरान गलती से एयरपोर्ट के पास धमाका हो गया। यानी सेना ने अनजाने में अपने ही शहर में हमला कर डाला।

भारत की कार्रवाई के बाद मचा है तनाव

ध्यान देने वाली बात ये है कि एक दिन पहले ही भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त मिसाइल स्ट्राइक की थी। इस हमले में लश्कर और जैश के कई अड्डों को नष्ट कर दिया गया था।

भारत ने इस स्ट्राइक में सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया था, न कि आम नागरिकों या पाक सेना को। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह किसी भी उकसावे वाली हरकत से दूर रहे।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान के सियालकोट में क्या फिर से हुई एयरस्ट्राइक? जानिए वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+