मुशर्रफ ने माना दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है पाकिस्तान
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह और पाक सेना के पूर्व मुखिया जनरल परवेज मुशर्रफ ने एक ऐसी बात कह दी है जो पाकिस्तान के लोग स्वीकार ही नहीं करना चाहते हैं। मुशर्रफ ने पाकिस्तान में नवाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार पर
हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अपनी गलत नीतियों की वजह से पाकिस्तान अब दुनिया में अलग-थलग या अकेला पड़ गया है।

अकेले पड़े पाक के लिए मुशर्रफ का ताना
मुशर्रफ का बयान उस समय आया है जब उरी आतंकी हमले के बाद पाक अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेरुखी झेलने को मजबूर है। नवंबर में होने वाले सार्क देशों के सम्मलने को भी अब कैंसिल कर दिया गया है। अफगानिस्तान, भूटान और पिछले हफ्ते श्रीलंका ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद पर चिंता जाहिर की है।
नवाज सरकार को बताया भ्रष्ट
पाकिस्तान के अखबार डॉन ने मुशर्रफ का बयान छापा है। पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की स्थापना करने वाले मुशर्रफ ने टेलीफोन पर डॉन से बात की।उन्होंने सरकार को कड़ी फटकार भी लगाई।
मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार ने 35 बिलियन डॉलर का कर्ज लिया लेकिन वह उस पैसे को किसी भी ऐसी परियोजना पर खर्च नहीं कर पाई है, जो देश के लिए फायदेमंद हो। लेकिन लोग सरकार की ओर से हो रहे भ्रष्टाचार की वजह से काफी त्रस्त हैं।
भारत पर साधा निशाना
मुशर्रफ ने इस बातचीत में एक बार फिर भारत पर निशाना साधा। मुशर्रफ ने कहा कि भारत सिर्फ पाक को धमकाता है लेकिन अगर पाक की सेना तय कर ले कि उसे भारत को जवाब देना है तो फिर कोई उसे रोक नहीं सकता है।
मुशर्रफ ने कहा कि भारत को अब अहसास करना होगा कि पाकिस्तान, भूटान नहीं है। मुशर्रफ के मुताबिक भारत की आदत है कि हर आतंकी हमले के बाद वह पाक पर हर तरह के आरोप लगाता है।












Click it and Unblock the Notifications