26/11 हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद की सजा बढ़ी, 2 महीने और रहेगा नजरबंद

इस्‍लमाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी की अवधि को दो और माह के लिए बढ़ा दिया है। सोमवार को जारी एक नोटिफिकेशन में जमातुद दावा (JuD) के सरगना हाफिज को उसके ही घर में 2 महीने और नजरबंद रखने का आदेश जारी किया गया।

26/11 हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद की सजा बढ़ी, 2 महीने और रहेगा नजरबंद

आपको बता दें कि हाफिज को इसी साल 31 जनवरी को नजरबंद किया गया था। शुरुआती फैसले में 90 दिनों के लिए यह व्यवस्था की गई थी। फिर 3 महीने का समय पूरा होने के बाद हाउसअरेस्ट को 3 और महीनों के लिए बढ़ा दिया गया। यह अवधि 27 जुलाई को पूरी हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी हाफिज को रिहा नहीं किया गया बल्कि अब उसे 2 और महीनों तक नजरबंद ही रखा जाएगा।

डॉन न्‍यूज के अनुसार, नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सरकार के आतंकवाद निरोधी विभाग ने हाफिज की रिहाई से जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, हाफिज और उसके संगठन से जुड़े बाकी लोगों की रिहाई को ध्यान में रखते हुए जमातुद दावा के कार्यकर्ताओं ने पूरे पाकिस्तान में अव्यवस्था और अराजकता फैलाने की योजना बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+