joe Biden: पत्नी जिल के साथ Beach पर नजर आए जो बिडेन, शर्टलेस होकर यूं किया एन्जॉय, Video

joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन तीन देशों का दौरा करने निकले हैं। वे कुल पांच दिनों तक इन तीनों देश की यात्रा करेंगे। जो बिडेन 9 जुलाई से 13 जुलाई तक यूरोप के देशों की यात्रा करेंगे। इससे पहले उन्होंने बीच पर बैठकर जमकर आनंद लिया है।

राष्ट्रपति बिडेन ने यूरोप के यात्रा से पहले अपनी पत्नी जिल बिडेन के साथ बीच पर जमकर मस्ती की। उनके लिए यह सप्ताह बेहद व्यस्त वाला है। लेकिन उन्होंने यात्रा से पहले खुलकर जिंदगी जी है।

joe Biden: पत्नी जिल के साथ Beach पर नजर आए जो बिडेन

समुद्र किनारे छतरी लगी कुर्सी पर बैठकर बीच का आनंद उठाया है। उनके साथ अमेरिकी की प्रथम लेडी जिल बिडेन भी थीं। इस दौरान धूप की किरणे बहुत तेज थी। उन्होंने सेफ्टी के लिए सनस्क्रीन भी लगाई थी। वे बेसबॉल टोपी और शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

जो बिडेन अपनी पत्नी जिल बिडेन के बगल में बैठे हैं। दोनों एक दूसरे को कंपनी दे रहे थे। इस दौरान दोनों ने काफी बातें कीं, और काफी देर तक समय बिताया। जो बिडेन डेलावेयर के रहोबोथ बीच पर गए हुए थे। उनके साथ 22 वर्षीय पोती फिननेगन भी थीं।

बता दें कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) गठबंधन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति जो बिडेन तीन देशों की यात्रा करेंगे। वे यूनाइटेड किंगडम, लिथुआनिया और फिनलैंड की यात्रा के लिए यूरोप जाएंगे। व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि राष्ट्रपति जो बिडेन 9 से 13 जुलाई तक तीनों देशों की यात्रा पर रहेंगे। कहा कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बिडेन हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए किंग चार्ल्स III और प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के साथ बातचीत के लिए सबसे पहले लंदन की यात्रा करेंगे।

यह भी पढ़ें- NATO को मजबूत करने तीन देशों का दौरा करेंगे जो बिडेन, व्हाइट हाउस ने जारी किया पांच दिवसीय यात्रा का शेड्यूल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+