रिश्तों में तनाव के बीच क्या पीएम मोदी सार्क सम्मेलन के लिए जा रहे हैं पाकिस्तान?
कराची। क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन में शामिल होने की योजना बना रहे हैं? ये सवाल पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले के एक बयान के बाद खड़ा हुआ है।

पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त का बड़ा बयान
पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक भारत के राजदूत गौतम बम्बावाले ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में होने वाली सार्क शिखर वार्ता में शामिल हो सकते हैं। नवंबर में होने वाले सार्क समिट को लेकर पीएम मोदी आशान्वित हैं।
इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा है कि इस तरह के फैसले इतनी जल्दी नहीं लिए जाते हैं।
ये सवाल ऐसे वक्त में उठ रहे हैं जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सामान्य नहीं है। जहां एक ओर कश्मीर में पिछले कुछ समय से हालात बिगड़े हुए हैं तो दूसरी ओर पीओके का नाम लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को जोर का झटका दे दिया है।
क्या पीएम मोदी जा रहे हैं पाकिस्तान?
इतना ही नहीं पिछले महीने विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान के दौरे पर गए थे, लेकिन बिना भोजन किए ही वहां से लौट आए। जिसके बाद खासा विवाद शुरू हो गया था।
इसके बाद भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था। वहीं रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि पाकिस्तान जाने की तरह है।
पढ़िए, क्या कहा भारतीय उच्चायुक्त?
पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के मुताबिक गौतम बम्बावाले ने कराची में एक कार्यक्रम में कहा कि मैं भविष्य के बारे में नहीं जानता, लेकिन आज पीएम मोदी नवंबर में इस्लामाबाद में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन में शामिल होने को लेकर काफी आशान्वित हैं।
बम्बावाले सोमवार को कराची काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस की ओर से आयोजित संवाद सत्र में अपनी बात रख रहे थे। जहां उन्होंने ये बातें कही।
इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है और जिनके घर शीशे के हों उन्हें दूसरे घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।
इस बीच कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आखिरी मौके पर गौतम बम्बावाले का कार्यक्रम रद्द कर दिया। इस कार्यक्रम में बम्बावाले बिजनेस कम्यूनिटी को संबोधित करने वाले थे।
-
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
PSL की भारी फजीहत, मैच के बीच ही सफेद गेंद अचानक हुई गुलाबी, दुनिया भर में हो रही थू-थू! -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
PSL 2026 Live Streaming: आज होगा पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज, भारत में कब और कहां देखें लाइव मुकाबले -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications