रॉ जासूस के पाकिस्तान के दावे को ईरान के राष्ट्रपति ने कहा अफवाह
इस्लामाबाद। ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं और यहां पर उन्होंने पाकिस्तान की ओर से भारतीय एजेंसी रॉ के जासूस वाले मुद्दे पर एक अहम बयान दिया है। राष्ट्रपति रुहानी ने पाक के इन दावों को सिर्फ एक अफवाह करार दिया है।

आपको बता दें कि पाक की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसने इंडियन नेवी के एक पूर्व ऑफिसर कुलभुषण जाधव को गिरफ्तार किया है जो कि रॉ के लिए पाक की जासूसी कर रहा था।
क्या कहा रुहानी ने
राष्ट्रपति रुहानी ने शनिवार को इस बात से भी इंकार कर दिया कि पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने उनसे मुलाकात में यह मुद्दा उठाया था।
पाक मीडिया की ओर से इस बाबत एक जानकारियां दी गई थीं। पाक सेना की मीडिया शाखा की ओर से कहा गया था कि जनरल शरीफ ने बलूचिस्तान में रॉ की गतिविधियों का मुद्दा उठाया था।
पठानकोट हमले की जांच के सिलसिले में भारत आई पाक टीम
रुहानी ने पाक को इस मुद्दे पर दरकिनार करते हुए कहा कि बलूचिस्तान में रॉ की गतिविधियों वाली खबरें सिर्फ एक अफवाह हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा कि वह करीब 20 बार इस तरह की खबरों को सुनते रहते हैं।
रुहानी के मुताबिक जब कभी भी वह पाक के करीब होने लगते हैं ऐसी अफवाहों का बाजार गर्म हो जाता है। रुहानी ने बताया कि उनके पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते हैं तो भारत के साथ भी दोस्ताना संबंध हैं। ऐसे में कोई समस्या नहीं है।
क्या हैं पाक के दावे
पाक मीडिया ने बलूचिस्तान के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इंडियन नेवी के पूर्व ऑफिसर जाधव को चमन जो कि अफगानिस्तान बॉर्डर पर है, वहां से गिरफ्तार किया गया है।
वहीं इस्लामाबाद में अधिकारियों का कहना है कि उसे ईरान के बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। भारत ने पाक से दूतावास से जुड़ी जानकारी देने के लिए कहा, लेकिन पाक ने इससे साफ इंकार कर दिया था।
रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के बेटे को बताया जासूस
क्या कहना है भारत का
सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जाधव का ईरान में कार्गो बिजनेस है और उसे पाक आने का लालच दिया गया था। इसके बाद कुछ झूठे दस्तावेज तैयार किए गए और आईएसआई ने उसे फंसाने की साजिश रची।
सूत्रों की मानें तो भारत में आईएसआई के जासूसी गैंग का भांडाफोड़ होने के बाद आईएसआई ने यह सारी साजिश रची है।
वहीं कुछ अधिकारियों का कहना है कि जाधव के पास एक छोटी शिप है जो हो सकता है कि पाक अथॉरिटीज की ओर से पकड़ ली गई हो। इसके बाद उसकी पृष्ठभूमि का पता लगने के बाद यह पूरी सुनियोजित साजिश रची गई।












Click it and Unblock the Notifications