तो उधारी पर उड़ रहे थे पाक पीएम नवाज़ शरीफ

पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस कंपनी पीआईए को पिछले बकाया 5,646 डॉलर यानी करीब 3.34 लाख रूपए ईरान को देने थे, जो चार माह का वक्त बीतने के बाद भी पाकिस्तान ने नहीं चुकाए थे।
यह भी पढ़ें- गोलमाल है भई
इसी दौरान जब नवाज शरीफ का विमान तेहरान एयरपोर्ट पर उतरा, तो उसे न तो तेल दिया गया और न ही उड़ने की इजाजत। एयरपोर्ट के अफसरों ने दो टूक कह दिया कि जब तक पुराना बिल नहीं चुकाया जाता, वह विमान को उड़ान नहीं भरने देंगे।
जैसे ही मामला खुला पीआईए के अधिकारी सक्रिय हुए और फिर तेहरान स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने बकाया रकम का भुगतान किया। अब शर्मिदगी से बचने के लिए पीआईए के प्रवक्ता ऎसी किसी खबर से इनकार कर रहे हैं। हालांकि मामला अब सुलझ गया है पर खबरें उड़ रही हैं कि पाक पीएम के साथ ऐसा होना, वाकई चौंकाता है।












Click it and Unblock the Notifications