Shivangi Singh Rafale Pilot: 'बेटी PAK की कैद में है...', झूठी खबर पर क्या बोले राफेल पायलट शिवांगी के पिता?
Shivangi Singh Rafale Pilot IAF: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि भारतीय वायुसेना की पहली महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह उनके निशाने पर थीं। वह फाइटर जेट से कूद गई थी, जिसे पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था। इस खबर ने देशभर में सनसनी फैला दी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में केंद्र सरकार की आधिकारिक एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इन दावों को पूरी तरह फर्जी और बेबुनियाद बताया।
राफेल पायलट शिवांगी सिंह के पाकिस्तान में पकड़े जाने की अफवाह का असर सबसे ज़्यादा उस परिवार पर पड़ा, जिसकी बेटी को सोशल मीडिया ने पाकिस्तान की हिरासत में बता दिया। मीडिया ने जब उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित उनके घर पहुंचकर शिवांगी सिंह के पिता कुमारेश्वर सिंह से बात की, तो उन्होंने उस पल की चिंता और बेचैनी को साझा किया।

यह भी पढ़ें- IAF महिला पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान ने नहीं पकड़ा, Viral वीडियो की सच्चाई क्या?
शिवांगी सिंह के पिता ने कहा कि "जिस दिन यह अफवाह वायरल हुई, हम सब घबरा गए थे। कुछ देर के लिए तो समझ ही नहीं आया कि क्या करें, किससे पूछें? लेकिन कुछ ही समय में सच्चाई सामने आई कि बेटी पूरी तरह सुरक्षित है। तब जाकर चैन आया,"
कुमारेश्वर सिंह ने बताया कि जब सोशल मीडिया पर यह चर्चा चली कि शिवांगी पाकिस्तान में पकड़ी गई हैं, तो उन्हें रिश्तेदारों और परिचितों के फोन आने लगे। लेकिन उन्होंने भरोसा नहीं खोया। "हमारी बेटी देश की सेवा कर रही है, और वह सुरक्षित है। उसका नाम इसलिए लिया गया क्योंकि लोग उसे पहचानते हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं थी।" हालांकि शिवांगी सिंह के पिता ने यह सब ऑन कैमरा बोलने से इनकार कर दिया।
Who is Shivangi Singh Rafale Pilot: कौन हैं शिवांगी सिंह?
बता दें कि शिवांगी सिंह भारतीय वायुसेना की पहली महिला राफेल फाइटर पायलट हैं। साल 2017 में उन्हें एयरफोर्स में कमीशन मिला था। वह वाराणसी में पली-बढ़ीं और BHU से NCC की ट्रेनिंग लेने के बाद वायुसेना अकादमी में शामिल हुईं। ट्रेनिंग के बाद शिवांगी को अंबाला स्थित वायुसेना की 17 स्क्वॉड्रन गोल्डन एरो में तैनाती मिली, जो राफेल से लैस है। शिवांगी पहले MiG-21 बाइसन जैसे लड़ाकू विमान भी उड़ा चुकी हैं। वे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ भी सेवा कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Shivangi Singh: कौन हैं स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह? IAF की पहली महिला राफेल पायलट बन रच चुकी हैं इतिहास
शिवांगी सिंह का परिवार
शिवांगी की मां सीमा सिंह गृहिणी हैं और पिता कुमारेश्वर सिंह का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। उनके बड़े भाई मयंक सिंह वाराणसी में CA हैं, शुभांशु और बहन हिमांशी भी पढ़ाई कर रहे हैं।
परिवार को गर्व है कि उनकी बेटी देश के लिए लड़ाकू विमान उड़ा रही है। शिवांगी की स्कूली पढ़ाई सनबीम भगवानपुर से हुई थी और उन्होंने BHU से BSc और NCC की ट्रेनिंग ली थी। BHU में वे 7 यूपी एयर स्क्वॉड्रन की कैडेट रही थीं।
शिवांगी सिंह के पकड़े जाने की अफवाह क्यों फैली?
शिवांगी सिंह का नाम वायुसेना में एक प्रतिष्ठित चेहरा बन चुका है। सोशल मीडिया पर यही पहचान उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बना दी गई, जब पाकिस्तान समर्थित खातों ने उन्हें निशाना बनाकर झूठा प्रचार किया। PIB की त्वरित कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट हो गया कि शिवांगी सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं और देश के लिए सक्रिय सेवा में हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications