पीएम हाउस की कार और भैंसें बेचने वाले इमरान खान, ISI के नए चीफ को नहीं चुन सकते हैं!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जो पीएम हाउस की कारें और भैंसें बेचने का निर्णय ले रहे हैं, इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई का मुखिया चुनने के लिए आजाद नहीं है। पाकिस्तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई को आज नया हेड मिलेगा और लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर एजेंसी के नए मुखिया होंगे। वर्तमान मुखिया लेफ्टिनेंट जनरल नावीद मुख्तार आज रिटायर हो रहे हैं। वहीं नए चीफ के सेलेक्शन में पाकिस्तान पीएम इमरान खान को कोई विकल्प ही नहीं दिया गया था और सारा निर्णय सेना की ओर से लिया गया है।

भारत के साथ तनाव के बीच मुनीर का सेलेक्शन
पाकिस्तान आर्मी प्रमोशन बोर्ड जिसे आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा हेड कर रहे हैं, उन्होंने छह नए जनरल के प्रमोशन का मंजूरी दी है। सोमवार को पांच जनरल रिटायर हो रहे हैं। आईएसआई के चीफ के तौर पर मुनीर ऐसे समय में अपना जिम्मा संभाल रहे हैं जब भारत के साथ तनाव बढ़ता जा रहा है। भारतीय अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि नए आईएसआई चीफ के बाद भी उन्हें पाकिस्तान की रणनीति में किसी भी तरह के बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक मुनीर भारत के खिलाफ उसी एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे जिसे मुख्तार छोड़कर जा रहे हैं।

इमरान से पूछने के लिए बताने के लिए मिले जनरल
मुनीर, जनरल बाजवा के करीब हैं। साधारणतौर पर आर्मी चीफ की ओर से तीन नामों को विकल्प के तौर पर पीएम के पास भेजा जाता है। पीएम के पास ही यह अधिकार होता है कि उन तीन नामों में से वह किसी एक नाम का चुनाव करे। इस बार जनरल बाजवा ने इमरान खान से मुलाकात तो की लेकिन इस बात की जानकारी देने के लिए कि अगले आईएसआई चीफ के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर का नाम चुना गया है। जनरल मुनीर के सामने जो कुछ मुद्दे होंगे, उनमें कश्मीर सबसे पहले होगा और पिछले कुछ समय से पाकिस्तान का रुख कश्मीर को लेकर काफी आक्रामक है।

इमरान को सेना का संदेश
जनरल मुनीर ऐसे समय आ रहे हैं जब भारत ने यह साफ कर दिया है कि उसे आत्मसम्मान की कीमत पर शांति की जरूरत नहीं है। भारत सीमा पार से आने वाले आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेने के कई उपायों पर काम कर रहा है। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक मुनीर को आर्मी चीफ ने चुना है और वह जनरल के सबसे चहेते हैं। आर्मी चीफ ने मुनीर को चुनकर इमरान को संदेश दे दिया है कि सेना इस समय क्या सोच रही है और उसका प्लान ऑफ एक्शन क्या है।












Click it and Unblock the Notifications