इमरान खान ने रमजान पर किया एक ऐसा ट्वीट, फिलीस्‍तीन और कश्‍मीर को बताया एक जैसा

क्रिकेटर से राजनेता बने पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है जिसके बाद उनकी याददाश्‍त पर शक होने लगा है। इमरान ने अब फिलीस्‍तीन को भारत के कब्‍जे वाला हिस्‍सा अपनी एक ट्वीट में बता डाला है।

कराची। क्रिकेटर से राजनेता बने पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है जिसके बाद उनकी याददाश्‍त पर शक होने लगा है। इमरान ने अब फिलीस्‍तीन को भारत के कब्‍जे वाला हिस्‍सा अपनी एक ट्वीट में बता डाला है। जुलाई में होने वाले चुनावों में अपनी किस्‍मत प्रधानमंत्री पद के लिए आजमा रहे इमरान को लगता है अब फिलीस्‍तीन से भी वोट चाहिए और इसी उम्‍मीद में उन्‍होंने यह गलती कर डाली है। हालांकि कुछ देर बाद उन्‍होंने अपनी गलती भी सुधार ली।

imrankhan.jpg

क्‍या लिखा इमरान खान ने

इमरान ने गुरुवार को शाम चार बजे एक ट्वीट किया। इसमें उन्‍होंने लिखा, 'हर जगह बसे मुसलमानों को रमजान मुबारक। अल्‍लाह करे यह रमजान शांतिपूर्ण हो।' इमरान ने इसके बाद फिलीस्‍तीन और कश्‍मीर में भारतीय सेनाओं से मासूमों की रक्षा की प्रार्थना भी कर डाली। इमरान खान को शायद थोड़ी देर बाद अपनी गलती का अहसास हो गया था। कुछ मिनटों बाद उन्‍होंने इजरायल और भारत का जिक्र अपनी ट्वीट में किया। इमरान ने लिखा अल्‍लाह रमजान के इस माह में फिलीस्‍तीन और कश्‍मीर में इजरायल और भारत की सेनाओं की क्रूरता से लोगों को बचाए। जब तक इमरान अपनी गलती सुधारते तब तक कुछ लोग उन्‍हें ट्रॉल भी कर चुके थे। आपको बता दें कि इस समय इजरायल और फिलीस्‍तीन के बीच गाजा पट्टी पर जेरूशलम में अमेरिकी दूतावास के खुलने के बाद से हिंसा का दौरा जारी है। अब तक इस हिंसा में 60 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+