पत्‍नी रेहम के साथ पहुंचे पेशावर आर्मी स्‍कूल तो इमरान को नो इंट्री

पेशावर। पाकिस्‍तान के प्रमुख विपक्षी नेता इमरान खान बुधवार को पेशावर के उसी आर्मी स्‍कूल पहुंचे जहां पर 16 दिसंबर को आतंकी हमला हुआ था। इमरान के साथ उनकी नई पत्‍नी और बीबीसी की पूर्व न्‍यूज एंकर रेहम खान भी थी। इमरान अपने निकाह के बाद पहली बार स्‍कूल पहुंचे थे लेकिन उन्‍हें बच्‍चों के अभिभावकों को विरोध झेलना पड़ा।

imran-khan-reham-khan

पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान और उनकी पत्नी रेहम खान को पेशावर के सैनिक स्कूल में तालिबान के हमले में मारे गए बच्चों के अभिभावकों के विरोध का सामना करना पड़ा है। इन पीड़ित लोगों ने इमरान पर इसे राजनीति रंग देने तथा शादी की तैयारियों में व्यस्त रहने का आरोप लगाया।

इमरान और रेहम आज आर्मी पब्लिक स्कूल में बच्चों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान बच्चों के माता-पिता ने उनका विरोध किया। इमरान और रेहम ने हाल ही में शादी की थी।

हमले में अपने मासूम बच्चों को खोने वाले इन गमजदा लोगों ने ‘गो इमरान गो' (इमरान वापस जाओ) की तख्तियां दिखाईं। बीते 16 दिसंबर को तालिबान ने इस स्कूल पर हमला किया था जिसमें 134 बच्चों सहित 150 लोग मारे गए थे।

हमले के बाद पिछले सोमवार को यह स्कूल दोबारा खुला। एक नाराज पिता ने कहा, ‘हमारे बच्चों के खून पर राजनीति मत कीजिए।' इमरान के साथ उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कई नेता भी स्कूल पहुंचे थे।

रिश्तेदारों ने कहा कि जब इस शहर के लोगों पर गम का पहाड़ टूटा था तो इमरान टीवी एंकर रेहम से शादी में व्यस्त थे। मुख्य गेट से अंदर नहीं जा पाने के बाद स्कूल के पिछले गेट से इमरान और उनकी पत्नी को अंदर बच्चों से मिलने के लिए ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+