इमरान के करीबी पूर्व मंत्री Sheikh Rasheed Ahmed के घर पुलिस की छापेमारी, गिरफ्तारी नहीं

पीटीआई नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और पाक सरकार में पूर्व मंत्री Sheikh Rasheed Ahmed के घर पुलिस की छापेमारी हुई है। राशीद की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Sheikh Rasheed Ahmed

Sheikh Rasheed Ahmed के घर पाकिस्तान पुलिस की रेड की खबरों के बीच गिरफ्तारी की अटकलें भी लगाई गईं। हालांकि, पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबर के मुताबिक सोमवार को पुलिस और एलीट कमांडो बड़ी संख्या में लाल हवेली पर छापेमारी करने पहुंचे। हवेली अवामी मुस्लिम लीग (एएमएल) के प्रमुख और पूर्व आंतरिक मंत्री शेख रशीद अहमद का आवास और मुख्यालय है।

छापेमारी पर पूर्व मंत्री शेख रशीद ने कहा कि उन्हें और उनके भतीजे को सरकार द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। रशीद का कहना है कि और वे किसी भी तरह की बर्बरता या हिंसा में शामिल नहीं थे।

एआरवाई न्यूज ने बताया, पुलिस टीम घर के नौकरों से शेख रशीद और शेख रशीद शफीक के ठिकाने के बारे में पूछती रही क्योंकि वे छापेमारी के समय मौजूद नहीं थे। बाद में, पुलिस टीमों ने सर्राफा बाजार में रशीद के पैतृक घर पर भी छापा मारा।

शेख रशीद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का सहयोगी और इमरान खान का करीबी सहयोगी हैं। इससे पहले जनवरी में, रशीद को यह आरोप लगाने के लिए गिरफ्तार किया गया था कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रची थी।

इस बीच, पंजाब पुलिस ने सोमवार को लियाकत बाग के पास एक निजी होटल के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता फयाज-उल-हसन चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

द नेशन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़काने और अराजकता पैदा करने के आरोप में चौहान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

चौहान को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह लियाकत बाग के मुख्य द्वार से प्रेस क्लब जा रहे थे. उन्होंने कहा कि अंतरिम जमानत पर होने के बावजूद, पुलिस उनके घर पर छापेमारी कर रही है और उनके साले को गिरफ्तार कर लिया है, जो दिल के मरीज हैं।

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की पुलिस ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पार्टी अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुए 'हिंसक विरोध' के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में गिरफ्तार किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी मिल गई है, लेकिन अब सरकार सुप्रीम कोर्ट पर पक्षपात के आरोप लगा रही है। ऐसे में पूरे पाकिस्तान में हिंसक झड़पों की खबरें हैं।

Recommended Video

    Imran Khan के चलते Supreme Court को उपद्रवियों ने क्यों घेरा | Pakistan | PDM | PTI | वनइंडिया हिंदी

    बलूचिस्तान, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और इस्लामाबाद में कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों को बुलाया गया है। पीटीआई के कार्यकर्ता अपने नेता इमरान की गिरफ्तारी के कारण आंदोलन कर रहे हैं। सुदूर और प्रमुख शहरों में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की विचलित करने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+