इलाज के लिए आज लंदन रवाना हो सकते हैं पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इलाज के लिए आज लंदन भेजा जा सकता है। पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई थी। कुरैशी ने रविवार को कहा था कि डॉक्टरों द्वारा शरीफ का जीवन बचाने के लिए विदेश में इलाज कराने पर जोर देने के बाद उन्हें देश से रवाना करने के बीच में आने वाली अड़चनों को हटाया जा रहा है।

nawaz-sharif.jpg

नवाज के डॉक्‍टर परेशान

डॉक्‍टर फिलहाल एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) से उनका नाम हटाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। उनके शरीर में लगातार गिरती प्लेटलेट्स की संख्या भी डॉक्‍टरों के लिए चिंता का विषय है। डॉक्‍टर इस बात को लेकर संघर्ष कर रहे हैं कि सफर तक प्‍लेटलेट्स का जरूरी स्तर बना रहे। पाकिस्‍तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन)की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने रविवार को कहा कि सोमवार को शरीफ की लंदन रवानगी की संभावनाओं को देखते हुए उन्हें बड़ी मात्रा में स्टेरॉएड दिया गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बार-बार इतनी ज्यादा मात्रा में स्टेरॉएड्स देने के खिलाफ चेतावनी दी है। मरियम की मानें तो शरीफ के खून में प्लेटलेट्स का स्‍तर बढ़ाने के लिए डॉक्‍टर और ज्‍यादा जोखिम नहीं ले सकते हैं।

क्‍या है डॉक्‍टरों की चिंता

उन्होंने बताया कि डॉक्‍टर इस बात को लेकर आशंकित हैं कि उनका इलाज कैसे किया जाए। उन्हें उनके स्वास्थ्य में और गिरावट होने की चिंता है। मरियम की मानें तो अगर पूर्व पीएम की तबियत आगे भी बिगड़ती है, तो उन्हें विदेश ले जाना लगभग असंभव हो जाएगा। इस्लामाबाद हाईकोर्ट की तरफ से पिछले हफ्ते ही शरीफ को अल-अजीजिया मिल घोटाले में मिली सात साल की सजा उनके स्वास्थ्य के आधार पर निलंबित कर उन्हें आठ सप्ताह की जमानत दी गई है। इससे पहले उन्हें इसी आधार पर लाहौर हाईकोर्ट से भी चौधरी चीनी मिल मामले में जमानत मिल गई थी। डॉन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने शनिवार को शरीफ का नाम नो-फ्लाई सूची से हटाने में देरी की, जिसके बाद उन्हें रविवार को इलाज के लिए लंदन जाने की योजना रद्द करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+