जेल में नवाज शरीफ ने केक काटकर और भाषण देकर मनाया देश की आजादी का जश्न
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश का 14 अगस्त को देश का स्वतंत्रता दिवस रावलपिंडी की अदियाला जेल में मंगलवार को मनाया। शरीफ ने अपने इस जश्न में बाकी कैदियों को भी शामिल किया। पाकिस्तान के अखबार डॉन ने जेल अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी कि जेल परिसर में नवाज ने 10 पाउंड के तीन केक मंगाए थे और इसके लिए पैसे नवाज ने ही दिए थे। कुछ जेल कैदियों के अनुरोध पर शरीफ ने केक काटा और जेल में भाषण भी दिया।

कैदियों के साथ बांटा परमाणु परीक्षण का अनुभव
शरीफ की बेटी मरियम नवाज और दामाद रिटायर्ड कैप्टन मोहम्मद सफदर भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। मरियम नवाज ने जेल की महिला कैदियों को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) की पार्टी की सरकार में उनके पिता के नेतृत्व में देश में हुई तरक्की के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक जब पूर्व पीएम नवाज ने साल 1998 में हुए परमाणु परीक्षण से जुड़ा किस्सा जेल के कैदियों को बताया तो कैदियों ने इसमें खासी रूचि दिखाई। जेल अधिकारियों के मुताबिक शरीफ ने कैदियों को देश की आजादी के संघर्ष में उनके परिवार के संघर्ष के बारे में जानकारी दी। इस बीच नवाज ने जेल के कैदियों के लिए देश में उच्च शिक्षा से जुड़ा कार्यक्रम शुरू करने से जुड़ी अपनी इच्छा भी जाहिर की। नवाज ने कहा कि इस मकसद को इस्लामिक इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की मदद से पूरा किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications