डिबेट के दौरान गुस्से में आए पूर्व मंत्री, LIVE TV पर ही थूक दिया, जनता जमकर लगा रही क्लास

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख रशीद अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लाइव टेलीविजन डिबेट का है जिसमें वह थूकते नजर आ रहे हैं।

इस्लामाबाद, 05 अगस्तः पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख रशीद अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लाइव टेलीविजन डिबेट का है जिसमें वह थूकते नजर आ रहे हैं। लाइव टीवी डिबेट में अपनी बात रखते हुए यूं थूका जाना पाकिस्तानियों को हैरान कर रहा है।

लाइव टीवी डिबेट में थूका

लाइव टीवी डिबेट में थूका

शेख रशीद अहमद की ये कड़ी प्रतिक्रिया तब देखने को मिली जब वे पाकिस्तान के मौजूदा गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह के बारे में बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान रक्षामंत्री अपनी बात रखते हुए इतने आक्रमक हो गए कि उन्होंने लाइव टीवी डिबेट में ही थूक दिया। इस वीडियो को पत्रकार नाइला इनायत ने टि्वटर पर शेयर किया है। वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

गृहमंत्री पर टिप्पणी कर रहे थे शेख रशीद

शो के दौरान जब टीवी एंकर ने शेख रशीद से राणा सनाउल्लाह के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा,"मैं जनरल कमर बाजवा से राणा सनाउल्लाह पर लगाम लगाने का आग्रह करना चाहूंगा। वह जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, क्या आपको लगता है कि कोई उन्हें सलाम करेगा? सुरक्षा बलों ने उसे सलामी दी? वे उस पर थूकेंगे..." और यह बोलते हुए उन्होंने सच में थूक दिया।

शेख रशीद की जमकर लग रही क्लास

शेख रशीद की जमकर लग रही क्लास

जैसा कि अपेक्षित था, वीडियो सोशय मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग पाकिस्तान के इस पूर्व मंत्री की जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है," यह कितना घिनौना है, ये नेता कैसी हरकतें करते हैं, ऐसे नेताओं से जनता को अल्लाह बचाएं"

पाकिस्तानी नेता पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत

पाकिस्तानी नेता पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में इस तरह की कोई घटना हुई है। पाकिस्तान के नेताओं को पहले भी टीवी पर इस तरह का अभद्र व्यवहार करते देखा गया है। इससे पहले पाकिस्तानी नेत्री फिरदौस आशिक अवान ने एक टीवी शो में एक अन्य राजनेता को गर्मागरम बहस के बीच में थप्पड़ जड़ दिया था। इस दौरान दोनों नेता बिजली कटौती पर बहस कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+