पाक में व्हाट्स एप पर वायरल क्रिकेटर इमरान खान की मौत
इस्लामाबाद। ट्विटर और फेसबुक पर तो आपने कई बार सेलेब्रिटीज की मौत की झूठी खबरों या फिर अफवाहों के बारे में सुना होगा लेकिन अब व्हाट्स एप पर भी इस तरह की खबरें तेजी से फैलने लगी हैं।

मंगलवार रात से इस इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस पर दुनिया के चहेते क्रिकेटर और पाकिस्तान के कप्तान रहे पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की मौत की खबर जंगल की आग की तरह फैली।
व्हाट्स एप पर जो मैसेज शेयर किए गए उनके मुताबिक क्रिकेटर और अब राजनेता इमराम खान की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। अभी तक पाकिस्तान के किसी भी मीडिया हाउस की ओर से इस अफवाह के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन यह अफवाह तस्वीरों के साथ पूरे पाकिस्तान में फैल चुकी है।
माइक्रोब्लॉगिंग ट्विटर पर जरूर इस मैसेज को सिर्फ अफवाह करार दिया गया है और इस अफवाह को फैलाने वालों की आलोचना भी हो रही है। गौरतलब है कि पाक को वर्ष 1992 में वर्ल्ड कप जीताने वाले इमरान खान ने वर्ष 1996 में क्रिकेट को अलविदा कहकर तहरीक-ए-इंसाफ नाम से एक पार्टी बनाई थी।
फिलहाल इमरान पाकिस्तान के एक धार्मिक नेता ताहिर उल-कादरी के साथ मिलकर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। उन्होंने इस पूरी अफवाह पर अपने समर्थकों के बीच भाषण देते हुए कहा, 'अगर मेरी हत्या हो जाती है, तो मेरे अनुयायियों को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके पूरे परिवार और कैबिनेट को जरूर मार डालना चाहिए।'
।












Click it and Unblock the Notifications