शादी में एक से ज्यादा डिश परोसी तो होगी जेल, लगेगा 20 लाख का जुर्माना

नयी दिल्ली। शादी को लेकर सबके सपने होती, सबने ख्वाहिशे देखी होती है कि शादी ऐसे करेंगे, क्या मेन्यू होगा, कैसी सजावट होगी। सबके सपने अलग-अलग होते हैं। शादी के नाम पर लोग एक रात में लाखों-लाख खर्च कर देते हैं, लेकिन अब अगर आपने ऐसा किया तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

marriage

शादी में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए पाकिस्तान के पंजाब राज्य में सख्त कानून बनाया गया है। इस कानून को सख्ती से लागू भी किया जा रहा है। इस नए नियम के मुताबिक अब अगर यहां शादियों में फिजूलखर्ची की गई तो आपको जेल जाना पड़ सकता है या फिर 20 लाख रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

क्या है नया बदलाव?

  • इस क़ानून के मुताबिक यहां शादियों में आतिशबाज़ी और दहेज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • शादियों में मेहमानों को एक से ज़्यादा डिश परोसने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
  • पटाखे फोड़ने देने या दूसरो को फोड़ने की अनुमति देने पर पाबंदी लगा दी गई है।
  • किसी तरह की आतिशबाज़ी का पाबंदी लगाई गई है।
  • शादी में गोलियां चलाने पर भी रोक लगा दी गई है।
  • शादियों में सार्वजनिक तौर पर दहेज दिखाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • शादियों में हंगामे से पड़ोसियों को परेशान करने वालों पर सख्त कार्रवाई।
  • शादी रात 10 बजे से पहले खत्म करने का आदेश दिया गया है।

क्या है सजा?

इस कानून का उल्लधंन करने वालों को एक महीने की जेल या फिर 20 लाख रुपए तक का जुर्माना या फिर दोनों का भुगतान करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+