टेंशन में आया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में चक्कर काट रहे F-16 विमान
इस्लामाबाद। उरी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की ओर से कभी भी हमला किए जाने का डर सता रहा है। गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी तो वहां के लोग भी सहम गए।

जियो न्यूज के पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- 'इस्लामाबाद में रात 10 बजकर 20 मिनट पर एफ-16 विमानों ने उड़ान भरी।'
F-16 planes flying at 10:20 pm over Islamabad
— Hamid Mir (@HamidMirGEO) September 22, 2016
ट्विटर पर लोगों ने बताए अनुभव
हामिद मीर के ट्वीट पर इस्लामाबाद के और भी लोगों ने जवाब दिया। साथ ही अपनी आशंकाओं को भी जाहिर किया। तो कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से रिहर्सल बताया। अनवर मलिक (@malikanwerpmln) ने ट्वीट करके हामिद मीर को जवाब दिया, 'चिंता की कोई बात नहीं है। एफ-16 विमानों ने सिर्फ इस्लामाबाद के लोगों को सुरक्षित होने का अहसास कराने के लिए उड़ान भरी है।'
@HamidMirGEO dont worry it is just to assure people of islmabd that our forces are fully aware and ready to fight
— ملک انورزیب خان (@malikanwerpmln) September 22, 2016
डरावनी आवाज से सब सहमे
मोआज्मा अली ने ट्वीट करके कहा कि विमानों की आवाज इतनी ज्यादा डरावनी थी कि उन्हें डर के मारे होटल के लॉन से उठकर कमरों में जाना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications