पाकिस्‍तान के बानू में चुनावों से पहले इमरान खान के प्रतिद्वंदी पर हमले की नाकाम कोशिश, चार लोगों की मौत

खैबर पख्‍तूनख्‍वा के बानू में एक चुनावी रैली में हुए ब्‍लास्‍ट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। धमाका मुताहिदा-ए-अमल (एमएमए) की रैली में हुआ जो कि बानू के हावेद इलाके में हो रही थी। पाकिस्‍तान के न्‍यूज चैनल जिओ न्‍यूज की तरफ से यह जानकारी दी गई है।

बानू। खैबर पख्‍तूनख्‍वा के बानू में एक चुनावी रैली में हुए ब्‍लास्‍ट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। धमाका मुताहिदा-ए-अमल (एमएमए) की रैली में हुआ जो कि बानू के हावेद इलाके में हो रही थी। पाकिस्‍तान के न्‍यूज चैनल जिओ न्‍यूज की तरफ से यह जानकारी दी गई है। हमला जमात-ए-उलेमा इस्‍लाम फजल के अकरम खान दुर्रानी के काफिले को निशाना बनाने के लिए किया गया था। दुर्रानी एमएमए के टिकट से बानू की एनए-35 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

pakistan-attack-bannu

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 14 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को बानू के डिस्ट्रिक्‍ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ब्‍लास्‍ट रैली वाली जगह से 50 मीटर की दूरी पर हुआ और यहां पर करीब 40 पुलिसकर्मी तैनात थे। दुर्रानी इस प्रांत की पिछली सरकार में हाउसिंग एंड वर्क्‍स डिपार्टमेंट के मंत्री रह चुके हैं। 25 जुलाई को पाकिस्‍तान में चुनाव होने हैं और दुर्रानी के मुकाबले में पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान हैं। चुनावों से पहले पाकिस्‍तान में हुई यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले अवामी नेशनल पार्टी के नेता हारून बिलोर और 22 लोगों की मौत उस समय हो गई थी जब पेशावर के करीब याकातूत में एक आत्‍मघाती हमला हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+