हिंदू वेश्या का मुस्लिम बेटा पाकिस्तान में बचा रहा है देवी-देवताओं की मूर्तियां

लाहौर। आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि धर्म से मुस्लिम होने के बाद भी कोई व्यक्ति टूट रहे मंदिरों से हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को इकट्ठा करता हो और पूरे आदर सम्मान के साथ उसका संरक्षण करता हो। वो भी कहां जरा सोचिए... जाने दीजिए आप सोच नहीं पाएंगे क्योंकि हम जिस जगह का नाम आपको बताने जा रहे हैं वो आपके दिमाग में आ भी नहीं सकता है।

 Deities find home in Pakistan painter's museum for Indian-origin mother
जी हां यह शख्स पाकिस्तान के लाहौर में रहता है जिसका नाम इकबाल हुसैन है और वह पेशे से आर्टिस्ट है। इन सबसे इतर एक और बात यह कि इकबाल एक तवायफ (वेश्या) का बेटा है। इस रूचि के चलते इकबाल को कई बार पाकिस्तानी कट्टरपंथियों की तरफ से चेतावनी भी मिल चुकी है। उन पर कई बार हमले भी किये जा चुके हैं।

मां को जबरन बनाया गया था तवायफ

इकबाल हुसैन की मां जन्म से हिंदू थी और भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान चली गईं थीं। पाकिस्तान में उन्हें जबरन तवायफ बना दिया गया जिसके बाद उन्हें धर्म परिवर्तन करना पड़ा। उनका नाम नवाब बेगम रखा गया। हुसैन की परवरिश भी लाहौर के सबसे बदनाम रेडलाइट एरिया हीरा मंडी में ही हुई।

कुशल पेंटर भी हैं इकबाल हुसैन

इ‍कबाल ने पेरिस में कला का अध्यन किया है और वो एक प्रोफेशनल पेंटर हैं। उनकी बनाई पेंटिंग्स दस से पन्द्रह लाख के बीच में बिकती हैं। अपनी पेंटिंग्स में वह अक्सर मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूते हैं। वह कहते हैं कि हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति इकट्ठा करने में भी आर्ट ही मुख्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+