पाकिस्तान में ईशनिंदा के दोषी शिया मुस्लिम को मौत की सजा
पाकिस्तान में ऐसा पहली बार हुआ है जब सोशल मीडिया पर ईशनिंदा करने के मामले में किसी व्यक्ति को एंटी टेररिज्म कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई हो।
नई दिल्ली पाकिस्तान में एक ईशनिंदा के मामलें में पहली बार किसी को फांसी की सजा सुनाई गई है। पंजाब की बहावलपुर कोर्ट ने शनिवार को 30 ,साल के शिया मुस्लिम को ईशनिंदा का दोषी माना और फांसी की सजा सुनाई।

पाकिस्तान में ऐसा पहली बार हुआ है जब सोशल मीडिया पर ईशनिंदा करने के मामले में किसी व्यक्ति को एंटी टेररिज्म कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई हो। पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक आरोपी व्यक्ति पाकिस्तान के लाहौर के रहने वाले है। उसने सुन्नियों के धार्मिक रुप से आदरणिय पैगंबर मोहम्मद की पत्नी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसे पिछले साल बहावलपुर से गिरफ्तार किया गया था।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में ईशनिंदा विवाद का कारण है। और कई बार इस कानून को बदलने की मांग हो चुकी है। इससे पहले मार्च महीने में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर मौजूद ईशनिंदात्मक सामग्री को ब्लॉक करने का आदेश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications