भूकंप के तेज झटकों से हिला पाकिस्तान, 208 की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तेज भूकंप के झटकों से कांप उठा है। पाकिस्तान के दक्षिणी पश्चिमी सूबे बलूचिस्तान में भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई है। 7.8 तीव्रता के इस जलजले ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया। भूकंप का केन्द्र बालूचिस्तान होने के कारण यहां सबसे ज्यादा तबाही मची है।

मंगलवार दोपहर बाद आए जबरदस्त ज़लज़ले में 208 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए है। मरने वालों में सबसे ज्याजा संख्या मासूम बच्चों की हैं। घायलों का इलाज करने वाले अस्पतालों में बड़े पैमाने पर दर्द से छुटकारा दिलाने वाली दवाइयों और एंटीबॉयटिक्स की ज़रूरत है।

earthquake

भूकंप की तीव्रता का अंजादा इस बात से लगाया जा सका है कि झटकों की वजह से गवादर के तटीय इलाक़े में तीस मीटर चौड़ा एक टापूनूमा क्षेत्र तैयार हो गया है। लोग सदमें में है। चारों और चीख पुकार मची है। अधिकारियों की माने तो सैकड़ों गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं और हज़ारों लोगों को रात खुले में गुज़ारनी पड़ रही है।

हालात देखते हुए पाकिस्तान की सरकार ने सबसे ज्यादा प्रभावित दो ज़िले में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के साथ-साथ भारत के उत्तरी इलाकों में भी इस भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। दिल्ली में भी झटके महसूस किए गए। लोग डरकर अपने-अपने घरों से बाहर चले आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+