अब चीनी महिला प्यार पाने के लिए पहुंची पाकिस्तान, ऑनलाइन मिले प्रेमी के लिए कबूला इस्लाम
ऐसा लग रहा कि इन दिनों सीमा पार प्यार करने का ट्रेंड चल रहा। पहले पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भागकर भारत आई। इसके बाद भारतीय महिला अंजू थॉमस प्यार के चक्कर में पाकिस्तान पहुंची। तो वहीं अब एक चीनी महिला का किस्सा सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक चीनी महिला को पाकिस्तानी शख्स से प्यार हो गया। वो अपना देश छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई। ये भी खबर आ रही है कि उसने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया है।

चीनी महिला का नाम गाओफैंग है। वो सोशल मीडिया के जरिए जावेद नाम के शख्स से मिली थी। दोनों ने तीन साल तक ऑनलाइन बात की और इस बीच उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। हाल ही में चीनी महिला गिलगित बाल्टिस्तान के रास्ते पाकिस्तान पहुंची।
पाकिस्तान पहुंचने के बाद वो जावेद के घर वालों से मिली और इस्लाम भी अपना लिया। इसके साथ ही उसने अपना नाम बदलकर किस्वा (Kiswa) कर लिया।
क्या करेंगे दोनों शादी?
पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चीनी महिला पाकिस्तान आई थी। वो निकाह करना चाहती है, लेकिन अभी वो संभव नहीं है। जावेद जल्द ही चीन जाएंगे और उसके परिवार से मिलेंगे।
क्या है सीमा हैदर की कहानी?
सबसे पहले पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आई थी। उनके साथ 4 बच्चे भी आए। वो ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के साथ शादी का दावा कर रहीं। इसके लिए उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी, लेकिन उनको जमानत मिल गई।
अंजू थॉमस अभी भी पाकिस्तान में
इसके बाद अंजू थॉमस नाम की महिला पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने पहुंची। हालांकि वो वीजा लेकर गई थी। दावा किया जा रहा कि दोनों ने निकाह कर लिया है, लेकिन अंजू लगातार इस बात से इनकार कर रही। हाल ही में उसने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वो पाकिस्तान घूमने आई है, जल्द ही वो भारत लौट आएगी। हालांकि उसके प्री-वेडिंग शूट के वीडियो से सवाल खड़े हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications