FATF: चीन ने छोड़ा पाकिस्‍तान का साथ, कहा-जून से पहले लो आतंकियों पर एक्‍शन, नहीं तो ब्‍लैकलिस्‍ट के लिए रहो रेडी

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में इन दिनों फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स (एफएटीएफ) की मीटिंग जारी है। सूत्रों की ओर से जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक भारत को इस मीटिंग में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। चीन जो कि पाकिस्‍तान का सबसे करीबी दोस्‍त है, उसने अब पाक का साथ छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक चीन के अलावा सऊदी अरब भी अब भारत के साथ आ गया है। अमेरिका और यूरोपियन देशों की तरफ से पाकिस्‍तान को आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया गया है।

imran-khan-100.jpg

टॉप आतंकियों को सजा देने का अल्‍टीमेटम

चीन समेत बाकी सभी देशों ने पाक को साफ कर दिया है कि एफएटीएफ की जून मे होने वाली मीटिंग से पहले वह आतंकियों को मिलने वाली मदद और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ एक्‍शन ले और अपने वादे को पूरा करे। पाक को दो टूक कहा गया है कि उसे आतंकी संगठनों के टॉप लीडर्स को दोषी साबित कर उन्‍हें सजा देनी ही होगी। राजनयिक सूत्रों की मानें तो सिर्फ तुर्की ही ऐसा देश है जिसने पाकिस्‍तान का साथ दिया है। चीन के रुख को एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। चीन ने हमेशा ही पाक का एफएटीएफ में समर्थन किया है। बताया गया है कि पाकिस्‍तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्‍ट में ही रखने का फैसला किया गया है। अगर पाक ने इस वर्ष जून तक उचित एक्‍शन नहीं लिया तो फिर उसे इसके अंजाम भुगतने होंगे। गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक ऐलान होने की उम्‍मीद है।

जून के बाद पाक हो सकता है ब्‍लैकलिस्‍ट

पिछले वर्ष अक्‍टूबर में चेन्‍नई के महाबलिपुरम में अनौपचारिक मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग दोनों ने आतंकवाद पर चिंता जताई थी। दोनों ने माना था कि आतंकवाद दोनों देशों के लिए एक समान खतरा है। इंग्लिश अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस की तरफ से बताया गया है कि दुनिया को भ्रमित करने के लिए पाकिस्‍तान की तरफ से हमेशा से ही झूठे और चुनिंदा मीडिया कवरेज को एफएटीएफ की मीटिंग्‍स में पेश किया जाता है। हकीकत यह है कि पाकिस्‍तान की तरफ से कई कोशिशों के बाद भी वह ग्रे लिस्‍ट में बना हुआ है और आगे भी उसके इसमें रहने का अनुमान है। अब यह पाकिस्‍तान पर है कि वह एफएटीएफ की तरफ से दिए गए मानकों पर कार्रवाई करे और आने वाले समय में ब्‍लैकलिस्‍ट होने से बचे। पाक को साफ कर दिया गया है कि वह बाकी बचे 13 एक्‍शन प्‍लान पर एक्‍शन ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+