चीन के विदेश मंत्री मिले पाकिस्‍तान के नए विदेश मंत्री, पीएम इमरान खान को दिया बीजिंग आने का न्‍योता

इस्‍लामाबाद। चीन के विदेश मंत्री वांग याई ने शनिवार को शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आपसी हितों के कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें चीन-पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरीडोर (सीपीईसी) भी शामिल है। पाकिस्‍तान में नई सरकार के आने के बाद चीन के किसी सर्वोच्‍च अधिकारी की पाक मंत्री के साथ यह पहली मुलाकात है। पाक के अखबार डॉन के मुताबिक दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर बात की। इसके अलावा अफगानिस्‍तान में शांति प्रक्रिया का भी जिक्र हुआ।

pakistan-china.jpg

पाकिस्‍तान को किया मजबूत करने का वादा

चीन के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के बाद पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा, 'हमें पाकिस्‍तान और चीन की दोस्‍ती पर गर्व है।' उन्‍होंने कहा कि यह दोस्‍ती हर इम्तिहान में खरी उतरेगी। दोनों विदेश मंत्रियों ने सीपीईसी को एक प्राथमिक प्रोजेक्‍ट करार देते हुए रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने की बात कही। चीन के विदेश मंत्री ने पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था को स्थिरता देने और मजबूती प्रदान करने की ख्‍वाहिश भी जाहिर की है। चीन के विदेश मंत्री ने पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान को चीन आने का न्‍यौता भी दिया है। वांग शुक्रवार को इस्‍लामाबाद पहुंचे थे और तीन दिनों तक चीन में रुकेंगे। चुनावों के बाद चीन ने पाकिस्‍तान में हुए आम चुनावों की तारीफ की थी और कहा था कि बीजिंग नई सरकार के साथ मिलकर काम करने का इच्‍छुक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+