पीएम मोदी और राष्ट्रपति ओबामा को संदेश, पाक है चीन का सदाबहार दोस्त
बीजिंग। इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच क्या रिश्ता है यह बात तो किसी से कभी छिपी नहीं रही लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत क्या आए, चीन की तरफ से 'रिलेशनशिप स्टेटस' की पुष्टि कर दी गई।

चीन ने अपने एक आधिकारिक बयान जारी कर दिया है कि पाकिस्तान उसका वह दोस्त है जो सदाबहार है और कभी नहीं बदलेगा। इस बयान से ठीक एक दिन पहले यानी भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर चीन की ओर से बयान आया था। इस बयान में चीन एक थिंक टैंक ने भारत और अमेरिका की दोस्ती को सिर्फ दिखावा बताया था।
चीन की ओर से कहा गया है कि भारत का पड़ोसी यानी पाक उसका 'न बदले जाने लायक एक सदाबहार मित्र' है। चीन ने इसके साथ ही पाक को हर तरह की मदद करने का वादा भी किया है। आपको बता दें कि पाक सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ चीन दौरे पर हैं।
शरीफ ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी और बाकी नेताओं से मुलाकात की और उसके बीच ही चीन की ओर से कमेंट आया है। पाक आर्मी के स्पोक्सपर्सन असीम बाजवा ने बताया कि यी ने शरीफ से कहा, पाक, चीन का कभी नहीं बदलने लायक सदाबहार मित्र है और दोनों देश साझा नियति के हिस्सेदार समुदाय हैं।
ओबामा की दूसरी बार भारत यात्रा के बीच ही राहील शरीफ ने चीन की यात्रा की है। गौरतलब है कि पाक आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के दबाव का सामना कर रहा है। पाक सेना प्रमुख यहां की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष यु जेंगशेंग के अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications