पाकिस्तान ने बॉर्डर पर फिर तोड़ा सीजफायर, आरएसपुरा सेक्टर में दागे मोर्टार शेल
हीरानगर में भारतीय जवानों ने 7 पाकिस्तानी रेंजरों और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया था। इसी वजह से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से रविवार शाम को भी गोलीबारी की गई। पाकिस्तान ने इस बार आरएसपुरा सेक्टर में नापाक हरकत की है।

आपको बता दें कि हीरानगर में भारतीय जवानों ने 7 पाकिस्तानी रेंजरों और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया था। इसी वजह से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।
पाकिस्तान की तरफ से इस 'नापाक' हरकत का भारतीय जवान लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, पाकिस्तानियों ने मोर्टार शेल्स का इस्तेमाल किया है। हालांकि, पाकिस्तानी हमले में कोई भारतीय हताहत नहीं हुआ है।
इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर के कठुआ के नजदीक हीरानगर में फायरिंग के बाद घुसपैठ की थी।
#FLASH Fresh ceasefire violations by Pakistan using mortar shells in RS Pura sector of Jammu and Kashmir.
— ANI (@ANI_news) October 23, 2016












Click it and Unblock the Notifications