भारत का नहीं है अपनी सेना पर काबू: पाक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बार-बार वो भारत सीमा और भारत के लोगों पर गोलियां बरसा रहा है। जम्मू कश्मीर सीमा पर पाक की ओर से फायरिंग की जा रही है।

पाकिस्तान की ओर से कठोर शब्दों में कूटनीतिक विरोध जताए जाने के बावजूद भारत का अपनी सेना पर नियंत्रण नहीं कर पाना 'दुखद' है। पाकिस्तान ने भारत सरकार से तुरंत गोलीबारी रोकने और सीमा पर शांति बहाल करने को कहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेशी मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार ने अत्यंत धीरज और जवाबदेही का प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा, "हमने भारत की ओर दोस्ती का हाथ भी बढ़ाया था लेकिन भारत ने कठोरता दिखाते हुए विदेश सचिव स्तर की वार्ता निरस्त कर दी। भारतीय पक्ष ने हमारे सभी शांति पहलों को ठुकरा दिया। हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय पक्ष शांति का एक मौका देगा।"
उन्होंने कहा, "सीमा के रूप में उपयोग आ रही नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम को क्षेत्र की जनता और दानों देशों हित में हर हाल में बनाए रखा जाना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान सैन्य महानिदेशकों के बीच हाट लाइन और सेक्टर कमांडरों की बैठक जैसे उपलब्ध चैनलों का अक्सर पूरा इस्तेमाल करता है।
पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से की गई 'अकारण गोलीबारी' पर भारत सरकार से कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया था। भारत की ओर से हुई गोलीबारी में चार नागरिक मारे गए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, "नियंत्रण रेखा पर चरवाह सेक्टर पर भारत के सुरक्षा बलों की अकारण गोलीबारी का पाकिस्तान मजबूती से विरोध करता है।"
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications