पाकिस्तान के गृहमंत्री के ऑफिस में ब्लास्ट, गृहमंत्री की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को गृहमंत्री शुजा खानजादा के ऑफिस में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में सात लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोगों के घायल होने की खबरें हैं। खुद गृहमंत्री शुजा खानजादा के इस ब्लास्ट में मौत हो गई है। मलबे में करीब 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

अभी किसी भी आतंकी संगठन ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि कई लोगों के घरों की छत तक गिर गई और शीशे टूट गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो यह एक आत्मघाती ब्लास्ट था हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
शुजा ने अक्टूबर, 2014 में पंजाब प्रांत के गृह मंत्रालय का जिम्मा संभाला था और आतंकी संगठनों के खिलाफ बड़े ऑपरेशनों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पिछले कई समय से उन्हें धमकियां भी मिल रही थी।
सूत्रों की मानें तो हो सकता है कि इस ब्लास्ट को तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने अंजाम दिया हो। फिलहाल इसकी जांच जारी है। आपको बता दें कि पिछले कई समय से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications