पाकिस्तान में कराची यूनिवर्सिटी के सामने धमाका, अब तक 3 की मौत, 15 लोग गंभीर

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में बड़ा धमाका हुआ। इस दौरान कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को पटेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी तक की जांच में सिलेंडर को धमाके की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने बम ब्लास्ट की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। जिस वजह से बम निरोधक दस्ता इलाके को घेरकर जांच कर रहा है।

Recommended Video

      Pakistan Blast: Karachi में इमारत में धमाका, 3 की मौत, कई घायल | वनइंडिया हिंदी
      Pakistan

      जानकारी के मुताबिक कराची यूनिवर्सिटी के सामने गुलशन-ए-इकबाल में मसकन चौरंगी में स्थित एक इमारत में सुबह अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में घरों की खिड़कियां टूट गईं। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने जब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तो उन्हें तीन शव मिले, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस निरोधक दस्ते की टीम पूरे इलाके को सील कर जांच कर रही है।

      कराची पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से लग रहा है कि ये धमाका इमारत की दूसरी मंजिल पर हुआ है। साथ ही जांच के लिए नमूनों को इकट्ठा कर लिया गया है। एक टीम आसपास के इलाके में तलाशी ले रही है। ये जगह कराची यूनिवर्सिटी के सामने स्थित है, जिस वजह से यहां पर भीड़भाड़ रहती है। आपको बता दें कि कराची के शीरीन जिन्ना कॉलोनी के पास एक बस टर्मिनल में मंगलवार को धमाका हुआ था, जिसमें भी 5 लोग घायल हो गए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+