'पहले हम श्रीनगर छीनने की बात करते थे, अब मुजफ्फराबाद बचाने के लाले पड़ गए'
नई दिल्ली। कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को हर मंच पर भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ रही है। भारत के हाथों हर बार हो रही फजीहत के बाद पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विपक्षी दल मोर्चा खोले हुए हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावट भुट्टो जरदारी ने भी कश्मीर के मुद्दे पर इमरान खान को नाकाम बताया है।

बिलावट भुट्टो ने इमरान खान को बताया नाकाम
बिलावट भुट्टो ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पहले, हम लोग भारत से श्रीनगर छीन लेने की बात करते थे, लेकिन अब हालात ये हो गए हैं कि हमें मुजफ्फराबाद बचाने के लाले पड़ गए हैं।' पीपीपी चेयरमैन ने इमरान खान पर तंज कसते हुए कहा कि वे इलेक्टेड नहीं सिलेक्टेड प्रधानमंत्री हैं। सिलेक्टेड और सिलेक्टर्स से मुल्क की जनता अब जवाब मांग रही है।

अब मुजफ्फराबाद बचाने के लाले पड़ गए- बिलावल
इस्लामाबाद में पार्टी की एक अहम बैठक के बाद बिलावल ने मीडिया से बात करते हुए पाक के पीएम इमरान खान पर जमकर निशाना साधा। बिलावल भुट्टो ने कहा, 'अब देश के सामने ये बात साफ हो गई है कि जितनी नाकाम इमरान खान सरकार साबित हुई है, पहले की कोई हुकूमत इतनी नाकाम साबित नहीं हुई है। आपने लोकतंत्र के साथ जो किया, उसे हमने बर्दाश्त कर लिया। आपने अर्थव्यवस्था तबाह कर दी, हमने वो भी झेल लिया।'

'आप सोते रहे और मोदी ने कश्मीर छीन लिया'
बिलावल ने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा, 'आप सोते रहे और जागे भी तो विरोधियों को दबाने के लिए, आप सोते रहे और मोदी ने कश्मीर छीन लिया। पहले कश्मीर पर हमारी नीति क्या थी, हम प्लान बनाते थे कि कैसे श्रीनगर लेंगे, अब सिलेक्टेड पीएम खान की वजह से ये हालात हो गए हैं कि हमें ये सोचना पड़ रहा है कि हम मुजफ्फराबाद कैसे बचाएंगे। क्या ये है हमारी विदेश नीति जिसकी बात इमरान खान कर रहे थे। क्या है हमारी आर्थिक नीति?'

इमरान खान को बताया कठपुतली
बिलावल ने कहा कि यही नतीजा होता है जब एक सिलेक्टेड (फौज) एक शख्स को सिलेक्ट (इमरान खान) को बैठाती है। ये सिलेक्टेड आदमी अपने सिलेक्टर्स को खुश रखने के लिए मुल्क को बर्बाद कर देता है। बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान की जनता महंगाई की सुनामी में डूब रही है, कश्मीर हमारे हाथों से चला गया। हम किसे अपराधी ठहराएं। ये कठपुतली हर जगह नाकाम हुई है।












Click it and Unblock the Notifications