ऑस्ट्रेलियाई सरकार का फैसला, पाकिस्तान को मिल रही आर्थिक मदद में होगी कटौती
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने पाकिस्तान को मिल रही आर्थिक मदद में कटौती करने की फैसला किया है। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की स्कॉट मॉरिसन सरकार ने इस बात का ऐलान किया है कि विदेश मदद के बजट को करीब 82.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कम किया गया है। इस फैसले के तहत ही पाकिस्तान को जहां पहले ऑस्ट्रेलिया से 39 मिलियन डॉलर मिलते थे, अब सिर्फ 19 मिलियन डॉलर ही मिलेंगे।

क्या कहा मॉरिसन सरकार ने
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक विदेश मदद में कटौती सबसे ज्यादा साउथ ईस्ट और साउथ एशिया में जारी विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स में होगी। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिसर पाएन ने एक बयान में कहा कि बजट , 'ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा और संपन्नता को सुरक्षित करके देश के राष्ट्रीय हितों को और मजबूत बनाना इस बजट का मकसद था।' उन्होंने आगे कहा, 'जिस तरह से हमारे साउथ-ईस्ट एशिया के पड़ोसी देश विकासशील अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ रहे हैं, मॉरिसन सरकार गरीबी हटाने के अलावा आर्थिक लचीलेपन पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।'
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मदद में कटौती का ऐलान निश्चित तौर पर पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है। पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे पाक को अब एफएटीएफ की ओर से भी ब्लैकलिस्ट होने का डर सता रहा है। अगर पाकिस्तान को एफएटीएफ में बैन किया जाता है तो फिर हर वर्ष उसे 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान झेलना पड़ेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। यह भी पढ़ें-पाकिस्तान को सता रहा है भारत की वजह से ब्लैकलिस्ट होने और 10 अरब डॉलर के नुकसान का डर












Click it and Unblock the Notifications