राहुल गांधी की तरह इमरान खान भी बोल गए 'आटा 100 रुपए लीटर', हुए जबरदस्त ट्रोल
इस्लामाबाद, सितंबर 15। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को जनता को संबोधित करते हुए एक बड़ी गलती कर बैठे हैं, जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इमरान खान ने वहीं गलती की है, जो कुछ दिन पहले भारत में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी की थी। राहुल गांधी भी अपनी उस गलती के बाद सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए थे।

क्या कहा है इमरान खान ने?
आपको बता दें कि इमरान खान हाल ही में एक संबोधन के जरिए देश में आटा-दाल का हिसाब जनता को बता रहे थे। इसी दौरान वो इतना कन्फ्यूज हो गए कि आटे को 100 रुपए किलो की जगह 100 रुपए लीटर बोल दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आटा दोगुना हो चुका है, मेरी सरकार में आटे की कीमत 50 रुपए किलो थी, लेकिन अब कराची में आटा 100 रुपए लीटर को पार कर गया है, यह सब पांच महीने के अंदर हुआ है।

ट्रोल हुए इमरान खान
इमरान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं और उनके वायरल वीडियो पर अटपटे कॉमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने इमरान के वीडियो को लेकर कहा है कि क्या इमरान खान आटा खरीदने बोतल लेकर जाते हैं? वहीं एक अन्य यूजर ने कॉमेंट में लिखा है कि क्या आपके पास भी एक पप्पू है? एक अन्य यूजर ने लिखा है, यह दोनों सेम हैं।

राहुल गांधी से भी हुई थी गलती
आपको बता दें कि इमरान खान के इस वीडियो के बाद लोग उनकी तुलना राहुल गांधी से करने लगना शुरू हो गए हैं। राहुल गांधी ने भी कुछ दिन पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने भी गलती से आटे को किलो की बजाए लीटर बोल दिया था। हालांकि उन्होंने तुरंत अपनी गलती मान ली थी।
क्या कहा था राहुल गांधी ने ?
राहुल गांधी ने कहा था कि एनडीए के शासन में हर चीज की कीमत बढ़ रही है, आटा भी 22 रुपए लीटर था जो अब 40 रुपए लीटर हो गया है। हालांकि राहुल ने तुरंत अपनी गलती में सुधार किया था। अब इमरान खान के वीडियो के वायरल होने के बाद लोग राहुल गांधी के भी वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
राहुल गांधी का वायरल वीडियो












Click it and Unblock the Notifications