पाकिस्तान में सियासी संकट को लेकर सेना ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं
पाकिस्तान में संसद भंग होने के लेकर सेना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस्लामाबाद, 3 अप्रैल। पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम शाह सूरी ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को संविधान के अनुच्छेद-5 के उल्लंघन का हवाला देते हुए खारिज कर दिया। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव कानून, संविधान और नियमों के लिए विरोधाभासी है और फिर उन्होंने नेशनल असेंबली के सत्र को स्थगित कर दिया।

पाकिस्तान की संसद में आज जो कुछ हुआ उस पर सेना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने रविवार को जियो न्यूज को बताया आज जो भी हुआ है उसमें सेना की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम सब इससे दूर हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर बोलीं ICMR-NIV डायरेक्टर, अभी बेफिक्र हो जाने का वक्त नहीं आया
दिन के राजनीतिक घटनाक्रम में सेना की भागीदारी के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने किसी भी तरह की संलिप्तता से इंकार करते हुए कहा कि कि बिल्कुल नहीं। हमारा इसमें कोई हाथ नहीं है। उनकी यह टिप्पणी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान की सलाह पर नेशनल असेंबली को भंग करने की मंजूरी देने के बाद आई है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान में 90 दिनों के भीतर चुनाव होंगे। अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद राष्ट्र के नाम एक संक्षिप्त संबोधन में इमरान खान ने देश को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को नेसनल असेंबली को भंग करने का प्रस्ताव भेजा था। राष्ट्र को अगले चुनावों के लिए तैयार रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications