कोरोना को लेकर बोलीं ICMR-NIV डायरेक्टर, अभी बेफिक्र हो जाने का वक्त नहीं आया
नई दिल्ली, 1 अप्रैल: देश के कई राज्यों ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों को खत्म कर दिया है। मास्क लगाए जाने की अनिवार्यता भी खत्म की जा रही है। इस बीच आईसीएमआर-एनआईवी निदेशक डॉ प्रिया अब्राहम ने कहा है कि कोरोना केस कम हो जाने के बावजूद हमें सतर्क रहने की जरूरत है। खासतौर से मास्क लगाना बंद करना ठीक नहीं होगा क्योंकि ये बीमारी के खिलाफ अहम हथियार है।

डॉ प्रिया अब्राहम ने शुक्रवार को कहा कि अभी कोविड-19 संक्रमण कम बहुत है, जो निश्चित ही अच्छी और राहत की बात है। इसके बावजूद हमें अभी सावधानी और सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। सभी सावधानियों से दूर हो जाने का का समय अभी नहीं आया है। किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर हमें मास्क जरूर पहनना चाहिए। संक्रमण को फैलने से रोकने में मास्क की भूमिका काफी बड़ी होती है।
Recommended Video
बीते कुछ दिनों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और कई राज्यों ने कोरोना पाबंदियों में काफी ढील दी है। ज्यादातर राज्यों ने कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियों को अब खत्म कर दिया है। वहीं महाराष्ट्र में मास्क लगाने की अनिवार्यता को भी अब खत्म कर दिया गया है।
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना के मामले अब काफी कम हो गए हैं, दैनिक मामले की संख्या भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1335 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 52 लोगों की मृ्त्यु हुई है। जिसके बाद देश में अब कुल कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 13762 है। कोरोना से देश में अभी तक 521181 लोगों की जान जा चुकी है। देश में कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अभी तक कोरोना वैक्सीन की कुल 181318937 डोज दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications