पाकिस्तान के पेशावर में गिराया जा रहा है एक हिंदु मंदिर
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में एक पुराने हिंदू मंदिर को मरम्मत के नाम पर गिराया जा रहा है। खबरें हैं कि इस मंदिर को गिराकर इसकी जगह पर एक कमर्शियल प्लाजा बनाया जाएगा।

आसपास रहने वाले लोगों के मुताबिक मंदिर में 10 दिन पहले मरम्मत का काम शुरू हुआ था। अब इसे गिराया जा रहा है।
पाकिस्तान में इस पुराने शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्वार
उनका कहना है कि यह प्रक्रिया बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रही है। यह मंदिर पेशावर के करीमपुरा में है। इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के मुताबिक एक धरोहर ढांचे को ढहाने का आपराधिक कार्य शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसी भी सरकारी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। लोगों के मुताबिक यह दोहरा अपराध है क्योंकि एक ओर जहां प्राचीन इमारत को ध्वस्त किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पूरी तरह से रिहाइशी इलाके में एक कार्मिशयल प्लाजा बनेगा।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में स्थित मंदिरों के बुरो हाल पर कोई न कोई नई खबर आती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications