'साहब पेट्रोल खरीदना मेरे बस की बात नहीं, मुझे गधा गाड़ी से ऑफिस आने की इजाजत दें'

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में सरकार बदल गई है, लेकिन जनता को महंगाई से राहत नहीं मिल रही। मौजूदा वक्त में वहां पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे परेशान होकर जनता अब अजीबोगरीब कदम उठा रही। हाल ही में पाकिस्तान के एयरपोर्ट कर्मचारी ने अपने बॉस को एक लेटर लिखा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (तस्वीरें-सांकेतिक)

गधा गाड़ी से आने की इजाजत मांगी

गधा गाड़ी से आने की इजाजत मांगी

अपने लेटर में पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के कर्मचारी ने लिखा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं, जिस वजह से वो उन्हें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। इसके चलते वो ऑफिस गधा गाड़ी से आना चाहते हैं। उसने अनुरोध किया कि एजेंसी प्रमुख उसे गधा गाड़ी से ऑफिस आने की इजाजत दें, इससे उसको बहुत राहत मिलेगी।

प्राधिकरण वाले कह रहे ये बात

प्राधिकरण वाले कह रहे ये बात

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पहले कर्मचारियों को वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती थी, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की वजह से उसे बंद करवा दिया गया। इस वजह से कर्मचारी ने गधा गाड़ी के इस्तेमाल की मांग की। वहीं मामले में प्राधिकरण के प्रवक्ता सैफुल्ला खान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी को ईंधन भत्ता दिया जाता है। साथ ही उन्हें पिक एंड ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। एयरपोर्ट कर्मचारियों के लिए मेट्रो बस सेवा भी है। ऐसे में कर्मचारी का ये पत्र सिर्फ मीडिया स्टंट है।

पेट्रोल सीधे 30 रुपये महंगा

पेट्रोल सीधे 30 रुपये महंगा

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को वहां की सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में सीधे 30 पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी कर दी। जिसके बाद अब वहां पर पेट्रोल 210 रुपये लीटर बिक रहा है। इसके अलावा डीजल की कीमतें 204.15 पाकिस्तानी रुपये पहुंच गई हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक वहां की सरकार एक और बड़ा झटका जनता को देने वाली है, जहां गैस सिलेंडर की कीमत में 45 प्रतिशत का इजाफा होगा।

इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक प्रदर्शन

इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक प्रदर्शन

वहीं पाकिस्तान की जनता महंगाई से परेशान हो गई है। जिस वजह से शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक प्रदर्शन किया। हाल ही में पाकिस्तानी सरकार ने एक हफ्ते में दूसरी बार तेल सब्सिडी में कटौती का फैसला लिया। जिस वजह से जनता का गुस्सा बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+