ओबामा ने लगाई पाक को डांट तो पीएम शरीफ बोले सुबूतों की हो रही है जांच

दोवास। रविवार को अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्‍तान को दुनिया के कड़ी फटकार लगाई थी। ओबामा ने कहा था कि पाक को अपनी जमीन पर पनप रहे आतंकवाद को हर हाल में खत्‍म करना होगा। अब पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि वह आतंकियों को कटघरे में लाएंगे।

nawaz-sharif-barack-obama-600

ओबामा के मुताबिक पाक की नवाज शरीफ सरकार में ताकत है कि वह ऐसा कर सकती है। अब ओबामा की ओर से लताड़ मिलने के बाद पाक के पीएम नवाज शरीफ की आवाज में भी तब्‍दीली आई है।

स्विटजरलैंड के दावोस में जारी वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम में पीएम नवाज ने कहा है कि भारत ने पठानकोट में हुए आतंकी हमले में कई अहम सुबूत दिए हैं। आपको बता दें कि राष्‍ट्रपति ओबामा ने रविवार को पठानकोट का जिक्र किया था।

उन्‍होंने भारत को आतंकवाद का पीड़‍ित कहा था। साथ ही जिस तरह से पठानकोट आतंकी हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक के पीएम नवाज शरीफ के साथ संपर्क साधा था, उसकी भी ओबामा ने तारीफ की थी।

पाक पीएम नवाज शरीफ ने दावोस से संदेश दिया है कि पाकिस्तान पठानकोट आतंकी हमलों के षडयंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए उन सुबूतों को वैरीफाई कर रहा है।

नवाज शरीफ के मुताबिक सबूतों को देखेंगे और उसकी जांच भी की जाएगी। नवाज शरीफ ने कहा कि पाक चाहता तो इसे छिपा सकता था या फिर भूल सकता था। लेकिन सुबूतों के वैरिफिकेशन के बाद इस मसले को आगे बढ़ाया जाएगा।

नवाज शरीफ ने जानकारी दी कि पाक ने एक स्‍पेशल इनवेस्टिगेशन टीम भी बनाई है। यह टीम भारत जाकर सुबूत इकट्ठा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+