Ind Vs Pak: जीत से 'बौखला' गए इमरान खान, बोले- ये वक्त भारत से बात करने के लिए सही नहीं

इस्मालाबाद, 25 अक्टूबर: टी20 विश्व कप में पहली बार भारत से जीतने पर लगता है पाकिस्तान इतना खुशी से फूल गया है कि समा नहीं पा रहा है। तब ही तो इंडिया पर जीत हासिल करने के बाद जहां पाकिस्तान में मनाए जा रहे जश्न में लोग अपने होश खो बैठे है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी इस जीत से पूरी तरह से गदगद नजर आ रहे है और इतने 'बौखला' गए कि आतंकवाद को पालने वाला पाकिस्तान अब शांति पर अजीब बयान देने लगा है।

ImranKhan

Recommended Video

    T20 WC 2021: Babar Azam’s Father breaks into tears after Pakistan Beat India | वनइंडिया हिन्दी

    'बात करने का यह सही समय नहीं'

    दरअसल, रविवार को भारत के साथ टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया, जिसके बाद मानों पाकिस्तान में ईद मनाई जा रही हो, हर तरफ पटाखों और सड़क पर जश्न से लोग होश खो बैठे हैं। वही दूसरी तरफ पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर कथित तौर पर टिप्पणी की है। पाक पीएम इमरान खान के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पिटाई के बाद भारत के साथ संबंध सुधारने की बात करने का यह सही समय नहीं है।

    मैच देखते हुए फोटो की थी ट्वीट

    वहीं इससे पहले इमरान खान ने पाकिस्तान की भारत पर जीत के लिए देश की आवाम को बधाई दी थी। इमरान खान ने मैच देखते हुए एक फोटो ट्वीट की, जिसके कैप्शन में लिखा, 'पाकिस्तान टीम और खास तौर से बाबर आजम को बधाई, जिन्होंने सामने से नेतृत्व किया, साथ ही रिजवान और शाहीन अफरीदी के शानदार प्रदर्शन के लिए। देश को आप सभी पर गर्व है।

    इसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने भी टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया। याद रहे कि वर्ल्ड कप में पहली दफा ऐसा हुआ है जब पाकिस्तान से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा है। इससे पहले हुए अब तक के 12 मैचों में भारतीय टीम ने ही जीत दर्ज की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+