तो राजस्थान और कश्मीर के बॉर्डर पर पाक करेगा थर्मल वेपेंस का प्रयोग!
वाशिंगटन। जम्मू कश्मीर और राजस्थान से सटी पाकिस्तान की सीमा पर अब हो सकता है कि दुनिया को अमेरिकी थर्मल वेपेंस तैनात नजर आएं। अमेरिका ने अभी थोड़े दिनों पहले ही पाकिस्तान को आठ एफ-16 फाइटर जेट्स देने का
फैसला लिया है।

अब उसने पाकिस्तान को थर्मल वेपेंस साइट बेचने का मन बना लिया है। अमेरिकी मीडिया की ओर से जो जानकारी आ रही है उससे तो ऐसा ही लग रहा है।
10 बातें जिनकी वजह से पीएम मोदी ने उड़ाई पाक की नींद
अक्टूबर 2017 तक पूरा होगा निर्माण
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने थर्मल वेपेंस साइट्स की सप्लाई के लिए एक कंपनी रेथियॉन के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। मंगलवार को हुए इस कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब 70 लाख डॉलर है।
रेथियॉन इन हथियारों को बनाने में रेथियॉन दुनिया की नंबर वन कंपनी है। पाकिस्तान के लिए इन हथियारों का निर्माध मैककिनी, टेक्सास और पाकिस्तान में होगा। बताया जा रहा है 30 अक्टूबर 2017 तक इन हथियारों का काम पूरा हो जाएगा।
क्या होते हैं थर्मल वेपेंस
हमने राजस्थान और जम्मू कश्मीर से लगी भारत-पाक सीमा पर इन हथियारों की तैनाती की संभावना इसलिए जताई है क्योंकि यह जगह ही थर्मल वेपेंस के प्रयोग के लिए मुफीद हैं।
थर्मल वेपेंस धुंध, धूल, कोहरे और मौसम की बाकी परेशानियों के बाद भी लंबी दूरी पर मौजूद अपने लक्ष्यों का पता लगार उसे निशाना बनाने में सक्षम होते हैं। इन थर्मल वेपेंस साइट्स के तहत पाक को नौ एएच-1 जेड वाइपर फाइटर हेलीकॉप्टर्स भी मिलेंगे।
राष्ट्रपति ओबामा को भारत की सुरक्षा चिंताओं की समझ नहीं
विरोध को नजरअंदाज करता अमेरिका
जिस समय पाक ने 17 करोड़ डॉलर के आठ एफ-16 फाइटर जेट्स देने का फैसला किया था तो उस समय अमेरिकी सरकार के फैसले पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
भारत ने विरोध दर्ज करते हुए कहा था कि पाकिस्तान इन हथियारों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर सकता है।
इस पर अमेरिका ने कहा था कि भारत को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पाकिस्तान एफ-16 का इस्तेमाल आतंकवादियों के खिलाफ करेगा।












Click it and Unblock the Notifications