शादी के 4 महीने बाद ही 49 वर्षीय सांसद से 18 साल की बीवी ने मांगा तलाक, बताई ये वजह
आमिर लियाकत से उनकी 18 वर्षीय पत्नी दानिया ने शादी के महज 4 महीने बाद ही तलाक मांग लिया है। इनकी शादी इसी साल फरवरी महीने में 10 तारीख को हुई थी। दानिया, लियाकत से 31 साल छोटी हैं।
इस्लामाबाद, 09 मईः पाकिस्तान के 49 वर्षीय सांसद और इमरान खान के करीबी डॉ आमिर लियाकत हुसैन एक बार फिर विवादों में हैं। आमिर लियाकत से उनकी 18 वर्षीय पत्नी दानिया ने शादी के महज 4 महीने बाद ही तलाक मांग लिया है। इनकी शादी इसी साल फरवरी महीने में 10 तारीख को हुई थी। दानिया, लियाकत से 31 साल छोटी हैं।

कई दिनों तक कमरे में रखा बंद
दानिया ने आमिर से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। तलाक के अलावा दानिया ने फैमिली कोर्ट में कई और मामले दर्ज कराए हैं। तलाक की अर्जी दायर करते हुए दानिया ने कहा है कि आमिर जैसे टीवी पर दिखता है,वैसा बिल्कुल भी नहीं है। वह शैतान से भी बदतर है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में दानिया ने कहा,'इसने मुझ पर बहुत जुल्म किया है। इसने कई दिनों तक मुझे कमरे में बंद कर रखा। मुझे समय पर खाना नहीं मिलता था। सारी-सारी रात वह मुझे जगाए रखता था। वो मुझे जलील करता था। नौकरों या मीडिया की छोटी-छोटी बात इसे बुरी लग जाती थी और ये मुझसे आकर बहस करता था।'

हिंसा करने का भी लगाया आरोप
दानिया ने आमिर पर हिंसा करने का भी आरोप लगाया। दानिया ने कहा, 'इसने मुझे गोली मारने की भी धमकी दी और गला घोंटकर मेरे साथ मारपीट भी की। मुझे ऐसा लगता था कि जैसे मुझे किसी गुनाह की सजा मिल रही हो। अगर कल को मुझे या मेरे परिवार को कुछ भी हुआ तो इसका जिम्मेदार आमिर लियाकत ही होगा। दानिया के इन आरोपों के बाद आमिर ने अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और अपनी सफाई में लगातार वीडियो जारी कर रहे हैं। आमिर ने एक लड़के के साथ दानिया का ऑडियो टेप जारी करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा है कि अल्लाह और उसके रसूल को गवाह बनाकर मैं कानूनी नोटिस मिलने के बाद अपने बचाव में जवाब जरूर दाखिल करूंगा।

आई दूसरी पत्नियों की याद
तीसरी पत्नी संग विवाद के बाद अब आमिर को पहली और दूसरी पत्नियां अच्छी लगने लगी हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहली और दूसरी पत्नियों की तारीफ करते हुए आमिर ने कहा कि वे दोनों बेहद नेक थीं। उन्होंने ऐसे मेरी इज्जत नहीं उछाली। उन्होंने पहले मेरा नाम अपने नाम से हटाया उसके बाद मुझसे तलाक मांगा। आप इतनी बहादुर हैं कि 15 साल की उम्र में मुझसे तलाक ले रही हैं, मैं आपको अनफॉलो करता हूं।

7 जून को मामले की सुनवाई
अपनी याचिका में दानिया ने अदालत से सिफारिश की है कि वो आमिर को 11.5 करोड़ रुपये से अधिक का हक मेहर, घर और ज्वेलरी देने का आदेश करे। आमिर और दानिया के तलाक के मामले की सुनवाई 7 जून को होगी।

शादी के बाद तारीफ में पढ़े थे कसीदे
सिर्फ चार महीने पहले ही आमिर लियाकत हुसैन ने सोशल मीडिया पर जी-भरकर अपनी तीसरी बीवी की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था कि, उनकी पत्नी बेहद प्यारी, बेहद खूबसूरत, सिंपल और डार्लिंग हैं'। उन्होंने लिखा है कि,'मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करता हूं, कि वो हमारे लिए दुआ करें, क्योंकि मैंने अभी अभी जिंदगी के खराब समय को पीछे छोड़ा है। वो एक गलत फैसला था।' हालांकि उनके प्रशंसकों की दुआ इस बार भी उनके लिए काम नहीं आई। और एक बार फिर से आमिर की शादी असफल साबित हुई।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications