पेशावर हाई कोर्ट में वकील ने दायर की याचिका, कहा PML-N से हटाया जाए नवाज का नाम
पाकिस्तान के पेशावर हाई कोर्ट में एक वकील की ओर से याचिका दायर कर मांग की गई है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) पार्टी के नाम में से एन यानी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम हटा दिया जाए।
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर हाई कोर्ट में एक वकील की ओर से याचिका दायर कर मांग की गई है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) पार्टी के नाम में से एन यानी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम हटा दिया जाए। इस वकील की मानें तो नवाज, भ्रष्टाचार के दोषी हैं और ऐसे में उनका नाम इसमें से हटा दिया जाना चाहिए। इस वकील का नाम खानजादा अजमल जेब और इन्होंने सोमवार को यह याचिका दायर की है। उन्होंने कोर्ट से रिक्वेस्ट की है कि वह इलेक्शन कमीशन से पार्टी के नाम से एन हटाने को कहे।

याचिका में चीफ इलेक्शन ऑफिसर, इलेक्शन कमीशन के सेक्रेटरी और नवाज शरीफ को उत्तरादाता बनाया गया है। शरीफ इस समय रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं और 10 वर्ष की सजा काट रहे हैं। जेब ने कहा कि काएद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना मुस्लिम लीग के प्रमुख थे। वह चाहते थे कि पार्टी अच्छे शासन, विकास और राष्ट्रीय हित का चिह्न हो। लेकिन याचिकाकर्ता ने पीएमएल के विभाजन के लिए शरीफ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि शरीफ ने अपने गुट पीएमएल-एन का गठन करने से पहले पार्टी को हाईजैक कर लिया और इसे चुनाव आयोग में पंजीकृत करा दिया। जेब ने कहा, 'शरीफ ने पीएमएल-एन नाम का प्रयोग कर जनता को बड़े पैमाने पर गुमराह किया है। इसलिए पार्टी के नाम से 'एन' को हटाए जाने की जरूरत है।' ये भी पढ़ें-छह हफ्तों के अंदर पाकिस्तान को चाहिए 82542 करोड़ से भी ज्यादा का कर्ज
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications