26/11 के तरह कराची एयरपोर्ट पर हमला 23 मरे, रह-रह कर हो रही फायरिंग

karachi airport
कराची। पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला हुआ हैं। जिन्ना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देर रात आतंकियों ने हमला कर दहशत फैला दी। करीब 10 आतंकी रात करीब 11 बजे कराची एयरपोर्ट में घुस गये और फायरिंग करते हुए एयरपोर्ट के टर्मिनल वन के भीतर घुस गए। रात भर सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 23 लोग मारे गये।

सुबह करीब पांच बजे कहा गया कि फायरिंग खत्म हो गई है, लेकिन 9 बजे फिर से फायरिंग शुरू हो गई। एयरपोर्ट पर आतंकवादियों का तांडव अब भी जारी है। एयरपोर्ट की एक इमारत में रॉकेट लॉन्चर से हमला होने पर इमारत धू-धू कर जल उठी है।

रात को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते आतंकवादी एयरपोर्ट के टर्मिनट 1 के भीतर घुस आए। सामने जो आता गया उसे वो अपनी गोलियों से छल्ली करते गए। सुबह 6 बजे सूचना आयी कि सेना ने जवाबी कार्रवाई में सभी आतंकियों को मार गिराया। लेकिन फिर से फायरिंग शुरू होने से साफ है कि अभी भी आतंकी एयरपोर्ट में मौजूद हैं।

आतंकियों के पास से हैंड ग्रेनेड, रॉकेट लॉन्चर, क्लाशनिकोव राइफल और कुछ आत्मघाती जैकेट भी बरामद हुए हैं। पाक फौज के सूत्रों का कहना है कि सभी आतंकी उज्बेक मूल के थे। और इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

पूरी रात पाकिस्तानी फौज और आतंकियों के बीच गोलीबारी होती रही। आखिरकार सुबह 5 बजे के करीब सेना ने जानकारी दी कि सभी आतंकियों को मार गिराया गया है। पाकिस्तान की सेना ने करीब 6 घंटे तक आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की। सूत्रों का कहना है कि आतंकी किसी विमान को अगवा करने की फिराक में थे, लेकिन वो अपने मंसूबों में नाकाम रहे।

गनीमत ये रही कि कोई मुसाफिर इस आतंकी वारदात का शिकार नहीं हुआ। पाक फौज ने ये भी साफ किया कि इस हमले में किसी विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फौज के मुताबिक एयरपोर्ट पर आग की जो तस्वीरें दिख रही थीं वो एक इमारत में लगी आग की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+